Instagram ऐप के बिना भी अब फोटो कर सकते हैं अपलोड

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 May 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
instagram update now you can upload photo from its mobile website
Instagram

    इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स को नया तोहफा दिया है। अब आपको इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करने के लिए ऐप की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप इंस्टाग्राम के मोबाइल साइट से फोटो अपलोड कर सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो जो काम अभी तक आप इंस्टाग्राम ऐप से कर रहे थे, वे सारे काम अब आप इसके मोबाइल साइट से कर सकते हैं।

    इंस्टाग्राम के मोबाइल वेबसाइट के जरिए आप फोटो अपलोड कर सकते हैं, लेकिन वीडियो नहीं अपलोड नहीं कर सकते। इसके अलावा आप मोबाइल साइट के जरिए डायरेक्ट मैसेज, स्टोरी अपलोड और फोटो में फिल्टर ऐड नहीं कर सकते हैं। फोटो एडिटिंग के लिए आपको सिर्फ फोटो रोटेट और टॉगल कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    इंस्टाग्राम मोबाइल वेबसाइट कैसे करें यूज ?

    Instagram
    Instagram

    सबसे पहले अपने मोबाइल के किसी ब्राउजर में Instagram.com पर विजिट करें और लॉगिन करें। इसके बाद आपको सबसे नीचे होम, सर्च, कैमरा, लाइक और प्रोफाइल का बटन दिखेगा। यह ठीक उसी प्रकार दिखेगा जैसा ऐप में दिखता है, हालांकि यह सुविधा लैपटॉप या डेस्कटॉप के लिए फिलहाल नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें