Ransomware: भारत में 55% तक बढ़ा रैनसमवेयर अटैक, अमेरिका पर थी हैकर्स की पहली नजर
रिपोर्ट के अनुसार इन अंडरग्राउंड संसाधनों का उपयोग करते हुए रैनसमवेयर समूहों ने 153 देशों में 5,233 हमलों को अंजाम दिया। इस सूची में अमेरिका सबसे अधिक लक्षित देश रहा, इसके बाद कनाडा, यूके, जर्मनी और अन्य देश रहे।

विस्तार
भारत में रैनसमवेयर अटैक में एक साल में 55 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले साल भारत में 98 रैनसमवेयर अटैक हुए हैं और सबसे ज्यादा अटैक मई और अक्तूबर महीने में हुए। इसकी जानकारी हाल ही में रिलीज हुई ‘Ransomware Trends 2024: Insights for Global Cybersecurity Readiness’ से मिली है। यह रिपोर्ट CyberPeace ने जारी की है जो कि एक साइबर सिक्योरिटी एजेंसी है।
साइबरपीस ने एडवांस ओएसिंट (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए 166 थ्रेट एक्टर समूहों की निरंतर निगरानी की और 658 सर्वरों/अंडरग्राउंड संसाधनों से डेटा एकत्र किया। रिपोर्ट के अनुसार इन अंडरग्राउंड संसाधनों का उपयोग करते हुए रैनसमवेयर समूहों ने 153 देशों में 5,233 हमलों को अंजाम दिया। इस सूची में अमेरिका सबसे अधिक लक्षित देश रहा, इसके बाद कनाडा, यूके, जर्मनी और अन्य देश रहे।
रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि "किलसेक" सबसे प्रमुख खतरा था, जबकि "लॉकबिट3" दूसरा सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा। अन्य समूहों जैसे रैनसमहब (ransomhub), डार्कवॉल्ट (darkvault) और क्लॉप (clop) ने मध्यम स्तर की गतिविधियां दर्ज कीं।
- BSNL 5G Tower: टावर लगवाने की मुराद कभी नहीं होगी पूरी, इस वेबसाइट ने कर रखा है नाक में दम
- डिलीवरी लेते समय न करें ये गलती, फायदे में रहेंगे
- New Featue: WhatsApp में आ रहे हैं ये तीन कमाल के फीचर्स, बदल जाएगा एआई इस्तेमाल का अंदाज
- iPhone SE4 या iPhone 16e: नए साल में कौन-सा फोन लॉन्च करेगा एपल, क्या होंगे फीचर्स