एआई की रेस में भारत की एंट्री: शुरू हुआ AI रिसर्च संगठन, पांच साल में मिलेगी 300 करोड़ रुपये की फंडिंग

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 30 Jan 2026 06:42 PM IST
सार

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। 30 जनवरी को 'इंडियन एआई रिसर्च ऑर्गनाइजेशन' (IAIRO) की औपचारिक शुरुआत की गई। संस्था को अगले पांच साल में 300 करोड़ रुपये की फंडिंग मिलेगी।

विज्ञापन
india launches iairo ai research organization receives rs 300 crore in fundings
सरकारी सहयोग के साथ हुई शुरुआत - फोटो : AI

    विस्तार

    भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए 'इंडियन एआई रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन' (IAIRO) की शुरुआत कर दी है। यह एक नॉन-प्रॉफिट संगठन है, जिसे सरकार और इंडस्ट्री दोनों का समर्थन हासिल है। IAIRO का एलान शुक्रवार, 30 जनवरी को किया गया। IAIRO को अगले पांच वर्षों में कुल 300 करोड़ रुपये की फंडिंग मिलेगी। यह राशि गुजरात सरकार, केंद्र सरकार और इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस की ओर से दी जा रही है। इस पहल का मकसद भारत में AI से जुड़े इनोवेशन को तेजी से आगे बढ़ाना है।

    रोजमर्रा की जिंदगी के लिए AI पर फोकस

    IAIRO का फोकस ऐसे AI रिसर्च पर रहेगा, जो आम लोगों की जिंदगी में सीधे काम आए। इसमें हेल्थकेयर, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन और अन्य सामाजिक जरूरतों से जुड़े क्षेत्र शामिल हैं। संगठन भारत की जरूरतों के हिसाब से स्मार्ट AI मॉडल तैयार करेगा। इसके लिए IAIRO लोकल हार्डवेयर और क्लाउड टेक्नोलॉजी दोनों का इस्तेमाल करेगा, ताकि देश के लिए खास और असरदार AI सिस्टम विकसित किए जा सकें।

    विज्ञापन

    IAIRO ने अपने लिए काफी महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। संगठन का उद्देश्य 200 से ज्यादा नए AI इनोवेटर्स को तैयार करना, 50 से अधिक पेटेंट फाइल करना, 30 से ज्यादा पायलट प्रोजेक्ट शुरू करना और कम से कम 20 स्टार्टअप्स को सपोर्ट देना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा, 10,000 से ज्यादा छात्रों को एआई के क्षेत्र में प्रेरित और प्रशिक्षित करने की योजना भी है। संगठन के फाउंडिंग डायरेक्टर डॉ. अमित शेठ होंगे, जबकि बोर्ड में डॉ. अजय चौधरी शामिल हैं। Google DeepMind और OpenAI से जुड़े एक्सपर्ट्स भी इसे सलाह दे रहे हैं।

    सहयोग से मजबूत होगी भारत का एआई मिशन

    IAIRO, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) और IndiaAI Mission के साथ मिलकर खास प्रोग्राम चलाएगा। इनका उद्देश्य उद्यमियों, निवेशकों और युवा टैलेंट को एआई के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देना है।

    इस पहल के जरिए भारत न सिर्फ ग्लोबल AI रेस में अपनी जगह मजबूत करना चाहता है, बल्कि उन क्षेत्रों में रोजगार और इनोवेशन भी बढ़ाना चाहता है, जो देश के भविष्य के लिए सबसे अहम हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें