नए स्मार्टफोन पर एसएमएस कैसे ट्रांसफर करें

नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद उसके साथ कुछ घंटे बिताने पडते हैं। उसकी सभी सेटिंग आपकी जरूरत के हिसाब से काम करनी चाहिए। नए फीचर को समझने में थोडा समय लगता है। नया स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की जो खुशी होती है उसके कारण भी थोडा समय लग जाता है। गूगल के ईमेल के कारण सभी फोन नंबर और व्हाट्सऐप के बैकअप फीचर के कारण उन्हें अब नए स्मार्टफोन पर लाना बहुत आसान हो गया है।
लेकिन अगर आप अब भी एसएमएस इस्तेमाल करते हैं या एसएमएस के इनबॉक्स में कुछ बहुत जरूरी मैसेज हैं तो उन्हें नए स्मार्टफोन में कैसे ट्रांसफर करेंगे? इस स्थिति में एसएमएस बैकअप एंड नाम का ऐप आपके काम आ सकता है। सबसे पहले तो इस ऐप को दोनों स्मार्टफोन पर इनस्टॉल कर दीजिये।
ध्यान रखिए कि इसके काम करने के लिए दोनों स्मार्टफोन को एक ही वाई-फाई नेटवर्क में रहना जरूरी है। दोनो स्मार्टफोन पर ये ऐप लॉन्च कर दीजिये।अब पुराने स्मार्टफोन पर 'ट्रांसफर' बटन पर क्लिक कीजिए। इसके बाद उस पर 'सेंड फ्रॉम दिस फोन' विकल्प पर क्लिक कर दीजिये।
नए स्मार्टफोन पर 'रिसीव ऑन दिस फोन' पर क्लिक कीजिए। उसके बाद स्क्रीन पर जो भी जानकारी आती है उसी अनुसार आगे बढते जाइए। अगर एसएमएस की संख्या बहुत ज्यादा है तो इस ट्रांसफर में काफी वक्त लग सकता है। जब सभी डेटा ट्रांसफर का काम पूरा हो जाएगा तो स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा। यह मैसेज आपको बताएगा कि काम पूरा हो गया है।