काम की बात: बिना व्हाट्सएप खोले और टाइप किए मैसेज भेजना जानते हैं आप? ये है आसान तरीका

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Sun, 10 Oct 2021 04:46 PM IST
सार

आज के समय में व्हाट्सएप दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में से एक है। दुनियाभर में इसके 200 करोड़ से भी अधिक यूजर्स हैं। अकेले भारत में ही 55 करोड़ से भी अधिक लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं।

How to send message without opening WhatsApp and typing know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    व्हाट्सएप आज दुनियाभर में इतना फेमस हो गया है कि इसके बिना अब काम चलने वाला नहीं है। हालांकि कुछ महीने पहले व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी बवाल हुआ था। कई लोगों ने तो विरोध में अपने व्हाट्सएप अकाउंट को ही डिलीट कर दिया था, तो कईयों ने इसके बदले दूसरे एप को डाउनलोड कर लिया था। हालांकि फिर भी करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल तो कर ही रहे हैं। देश में अभी 50 करोड़ से भी अधिक व्हाट्सएप यूजर्स हैं। आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते ही होंगे, लेकिन क्या आप इससे जुड़ी सभी जरूरी चीजों के बारे में जानते हैं?

    क्या आप ये जानते हैं कि बिना व्हाट्सएप खोले और बिना टाइप किए मैसेज कैसे भेजा जा सकता है? ज्यादा सोचिए मत, ऐसा संभव है।चलिए हम आपको बताते हैं कि व्हाट्सएप बिना ओपन किए, बिना टाइप किए मैसेज कैसे भेजें?

    सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन को अनलॉक करें और ओके गूगल बोलें।ओके गूगल बोलने पर अगर गूगल असिस्टेंट ओपन नहीं हो रहा तो आपको पहले सेटअप करने की जरूरत है।इसके लिए अपने फोन की सेटिंग में जाएं और Assistant सर्च करें।इसके बाद Launch Google Assistant विकल्प पर जाएं और उसे एक्टिव करें।अब ओके गूगल बोलकर या फोन में गूगल असिस्टेंट बटन दबाकर या होम बटन दबाकर गूगल असिस्टेंट खोल लें।इसके बाद सेंड व्हाट्सएप मैसेज बोलें।अब आपसे गूगल पूछेगा कि मैसेज किस व्यक्ति को भेजना है। आपको जिसे मैसेज भेजना है, उसका नाम बोल दें।इसके बाद सेंड बोलें। बस आपका मैसेज तुरंत उस व्यक्ति के पास पहुंच जाएगा, जिसके पास आप भेजना चाह रहे थे।

    और पढ़ें...