वायरस को स्मार्टफोन पर आने से रोकें

बीबीसी
Thu, 27 Oct 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
how to protect your smartphone from virus
smartphone - फोटो : BBC

    स्मार्टफोन पर मैलवेयर या वायरस का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। उसपर किसी के बारे में इतनी जानकारी होती है कि हैकरों की नजर घूम फिर कर उन्हीं पर पड़ जाती है। ट्रोजन वायरस सबसे खतरनाक तरह का वायरस होता है जो स्मार्टफोन के एक कोने में छुप कर बैठा रहता है और चुपचाप जानकारी भेजता रहता है।

    ट्रोजन वायरस आपके सिस्टम या आपकी जानकारी पर पहले कब्जा करता है और उसके बाद स्मार्टफोन, टैबलेट या कंप्यूटर से जानकारी धीरे-धीरे उस कंप्यूटर तक पहुंचाता है जिसके लिए उसे प्रोग्राम किया गया है। कई बार पोर्न वेबसाइट से ऐसे ट्रोजन डिवाइस पर आ जाते हैं। इससे बचने के कुछ आसान तरीको हैं जिनपर जरूर ध्यान देना चाहिए।

    विज्ञापन

    जो भी ऐप डाउनलोड करते हैं वो सिर्फ जानी-मानी कंपनी का ही होनी चाहिए। डाउनलोड करने के पहले एक बार ऐप बनाने वाली कंपनी के बारे में थोडा पढ़ लीजिये और थोडा गूगल सर्च भी कर लीजिये। अगर उन्होंने कुछ और ऐप भी बनाए हैं तो बहुत बढ़िया। उनके रिव्यू से आपको कंपनी और उसके प्रोडक्ट के बारे में थोड़ी जानकारी जरूर मिल जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल प्ले स्टोर पर ऐप का रिव्यू जरूर पढ़िए

    smartphone
    smartphone - फोटो : BBC

    गूगल प्ले स्टोर पर ऐप का रिव्यू जरूर पढ़िए। कोई जरूरी नहीं है कि चार या पांच सितारा वाली रेटिंग देख कर ऐप को जरूर डाउनलोड कर लेना चाहिए। गूगल प्ले स्टोर पर रिव्यू लिखने वाले वो लोग होंगे जिन्होंने ऐप का इस्तेमाल किया है और उनके शब्द आपके लिए बहुत काम के हो सकते हैं।

    अगर कुछ लोगों ने प्रोडक्ट को खराब कहा है तो कंपनी ने उस बारे में क्या जवाब दिया है उससे भी कंपनी के बारे में पता चलता है। कोई भी ऐप स्मार्टफोन से जो भी जानकारी लेने की इजाजत मांगता है उससे भी ऐप के बारे में पता चलता है।

    अगर आप कोई अलार्म ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसे स्मार्टफोन पर तस्वीरें देखने की इजाजत तो नहीं चाहिए होगी। उसी तरह कैलकुलेटर वाले ऐप को नेटवर्क एक्सेस की जरुरत बिलकुल नहीं होनी चाहिए।

    ऐसा देखते ही आपको सावधान हो जाना चाहिए। कई लोगों का मानना है कि ऐप्पल और गूगल के प्ले स्टोर के अलावा दूसरे प्ले स्टोर से ऐप नहीं डाउनलोड करना चाहिए। ऐसे डाउनलोड से ट्रोजन या दूसरे तरह के वायरस स्मार्टफोन या टैबलेट में आ सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें