तेज और सस्ते इंटरनेट का सपना जल्द बनेगा हकीकत

एजेंसी / वाशिंगटन
Tue, 30 Jun 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
high speed internet technology

    तेज और सस्ते इंटरनेट की आपकी ख्वाहिश जल्द ही हकीकत बनने जा रही है। वैज्ञानिकों को इस दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो के क्वालकॉम इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने फाइबर ऑप्टिकल डाटा ट्रांसमिशन की दर बढ़ाने और ऑप्टिकल सिग्नल्स को बीस गुना बढ़ाने में सफलता पाई है।

    इससे ऑप्टिकल सिग्नल को ऑप्टिकल फाइबर के जरिए भेजा जा सकेगा। साथ ही फाइबर ऑप्टिकल के लिए डाटा ट्रांसमिशन की दर को बढ़ाकर इंटरनेट को सुपरफास्ट बनाया जा सकेगा। फाइबर ऑप्टिकल इंटरनेट, केबल, वायरलेस और लैंडलाइन नेटवर्क की तरह ही काम करता है।

    विज्ञापन

    क्वालकॉम इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक निकोल एलिच ने बताया कि इस शोध से इंटरनेट की गति बढ़ाने के अवरोध को दूर किया गया है। इससे रिपीटर की जरूरत के बगैर ऑप्टिकल फाइबर में सिग्नल को दूर तक भेजा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ‘जर्नल साइंस’ में प्रकाशित शोध के मुताबिक इस संबंध में लैब टेस्ट की सफलता के नतीजों का आंकलन करने के बाद वैज्ञानिक इसको विस्तार देने की कोशिश कर रहे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें