मेटा को टक्कर देने आया गूगल का AI चश्मा: पलक झपकते ही करेगा अनुवाद, बिना फोन छुए होगी कॉलिंग; कैसे करेगा काम?

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Wed, 20 May 2026 10:22 AM IST
सार

Google IO 2026:

मेटा को टक्कर देने के लिए गूगल ने अपने सालाना इवेंट Google I/O 2026 में Gemini AI से लैस स्मार्ट ग्लासेस पेश किए हैं। गूगल ने दो दिग्गज कंपनियों के साथ मिलकर इसे बनाया है। तो क्या सच में यह Meta के Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस को कड़ी चुनौती दे पाएगा? जानिए कैसे काम करेगा Google का नया AI-powered Smart Glasses और क्यों माना जा रहा है खास...

विज्ञापन
Google Unveils AI Smart Glasses I/O 2026,  Live Translation, Hands-Free Navigation
गूगल ने पेश किया एआई स्मार्ट चश्मा (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Android XR Smart Glasses:

    गूगल ने अपने सलाना इवेंट में एआई पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस को पेश किया है। कंपनी ने सैमसंग और क्वालकॉम के साथ मिलकर एंड्राॅयड एक्सआर प्लेटफॉर्म पर आधारित नए स्मार्ट ग्लासेस को पेश किया है। जो जेमिनी एआई से लैस है। जिससे यह एक नॉर्मल चश्मे से कहीं आगे बढ़कर एक सुपर-इंटेलिजेंट गैजेट बन जाता है।कंपनी के अनुसार इन ग्लासेस का मकसद सिर्फ नोटिफिकेशन दिखाना नहीं, बल्कि यूजर को पूरी तरह हैंड्स फ्री अनुभव देना है। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस फ्यूचर के एआई चैंपियन की तरह काम करेगा।

    दो अलग-अलग कैटेगरी में किया गया पेश

    गूगल ने अपने स्मार्ट ग्लासेस को स्टाइलिश बनाने के लिए बहुत काम किया है। कंपनी ने स्मार्ट ग्लासेस को स्टाइलिश और हर दिन पहना जा सके, ऐसा डिजाइन किया है। इसके लिए गूगल ने मशहूर आईवियर ब्रांड्स जेंटल मॉन्स्टर और वॉर्बी पार्कर के साथ हाथ मिलाया है। आपको बता दें ये दोनों ब्रांड्स पहली जनरेशन के Android XR ग्लासेस के लिए कई बेहतरीन फ्रेम डिजाइंस तैयार कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    ये इंटेलिजेंट ग्लासेस दो कैटेगरी में आएंगे:

    गूगल के अनुसार ये स्मार्ट चश्में दो कैटेगरी में यूजर के सामने आएंगे, जो इस प्रकार हैं..

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    1. ऑडियो ग्लासेस (Audio Glasses):

    इनमें फ्रेम के अंदर ही स्पीकर्स लगे होंगे, जो यूजर के सवालों का बोलकर (ऑडियो के जरिए) जवाब देंगे। यह वेरिएंट इसी साल पतझड़ (Fall) के मौसम में सबसे पहले लॉन्च होगा।

    मेटा को टक्कर देने आया गूगल का AI चश्मा: पलक झपकते ही करेगा अनुवाद, बिना फोन छुए होगी कॉलिंग; कैसे करेगा काम?

    2. डिस्प्ले ग्लासेस (Display Glasses):

    ये ग्लासेस सीधे यूजर की आंखों के सामने स्क्रीन पर जरूरी जानकारियां और टेक्स्ट दिखा सकेंगे।

    मेटा को टक्कर देने आया गूगल का AI चश्मा: पलक झपकते ही करेगा अनुवाद, बिना फोन छुए होगी कॉलिंग; कैसे करेगा काम?

    बिना फोन छुए काम करेगा जेमिनी एआई

    मेटा को टक्कर देने आया गूगल का AI चश्मा: पलक झपकते ही करेगा अनुवाद, बिना फोन छुए होगी कॉलिंग; कैसे करेगा काम?

    गूगल के इस स्मार्ट चश्मे को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इन्हें चलाने के लिए यूजर को जेब से फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस वॉयर कमांड यानी की आवाज या फ्रेम पर दिए गए टच कंट्रोल से यह आसानी से एक्टिवेट हो सकता है।

    आस-पास की दुनिया को पहचानेगा

    इसके अलावा यह इतना स्मार्ट होगा कि अगर यूजर को सामने कोई भी चीज या जगह दिख रही हो और जब वो इससे उसके बारे में पूछेगा, तो यह सीधे उसका रिव्यू दे देगा। जैसे मान लीजिए चश्मा पहनने के बाद आपने सामने वाले रेस्तरां के बारे में सवाल किया तो यह स्मार्ट ग्लासेस आपको रेस्तरां के रिव्यू बताएगा, ऐतिहासिक लैंडमार्क्स (इमारतों) की पहचान करेगा और रास्ते में आने वाले साइन बोर्ड्स को रीयल-टाइम में पढ़कर समझाएगा।

    स्मार्ट नेविगेशन:

    अब रास्ता खोजने के लिए फोन पर मैप देखने की जरूरत नहीं होगी। यह चश्मा आपकी लोकेशन और आप किस तरफ देख रहे हैं (देखने की दिशा), उसके आधार पर आपको सीधे मुड़ने और आगे बढ़ने के निर्देश (Turn-by-turn दिशा-निर्देश) देता रहेगा।

    हैंड्स-फ्री टेक्स्ट और कॉल

    : इसकी मदद से आप बिना हाथ लगाए मैसेज भेज सकते हैं, फोन कॉल अटेंड कर सकते हैं और आपके पीछे छूटे हुए (मिस्ड) मैसेजेस का शॉर्ट समरी (सारांश) भी सुन सकते हैं।

    मेटा को टक्कर देने आया गूगल का AI चश्मा: पलक झपकते ही करेगा अनुवाद, बिना फोन छुए होगी कॉलिंग; कैसे करेगा काम?

    सामने वाला विदेशी भाषा बोलेगा, आपको हिंदी में सुनाई देगा

    गूगल ने लाइव ट्रांसलेशन फीचर को इस डिवाइस की सबसे खास टेक्नोलॉजी बताया है। क्योंकि यह सामने वाले व्यक्ति की भाषा को पलक झपकते ही ट्रांसलेट कर सकता है। इतना ही नहीं यह बोलने वाले के ओरिजिनल टोन और पिच को भी मैच कर सकता है। इसके अलावा अगर आप किसी विदेशी होटल में हैं, तो यह वहां का मेन्यू कार्ड या साइन बोर्ड की इशारा करके उसका अनुवादित टेक्स्ट (Translated Text) अपने कानों में सुन सकते हैं।

    फोटो और वीडियो भी कर सकेंगे कैप्चर

    आप यह जानकर हैरान हो सकते हैं, कि यह केवल ट्रांसलेशन तक ही सीमित नहीं है, यह यूजर की सिर्फ एक आवाज पर फोटो और वीडियो भी कैप्चर कर सकता है। इसके साथ ही गूगल ने इसमें नैनो बनाना AI-पावर्ड एडिटिंग फीचर भी जोड़ा है, जो कैप्चर की गई इमेजेस को तुरंत मॉडिफाई (बदलने) की क्षमता रखता है।

    Android और iOS दोनों पर करेगा काम

    अच्छी बात यह है कि Android XR प्लेटफॉर्म सिर्फ गूगल एप्स तक सीमित नहीं है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इन ग्लासेस को उबर, डोरडैश और भाषा सीखने वाले एप जैसे थर्ड पार्टी एप्स का भी सपोर्ट मिलेाग, इससे यह चश्मा एंड्रॉयड ओर आईओएस दोनों तरह के स्मार्टफोन्स के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें