गूगल ने टीवी के साथ लांच किया नया क्रोमकास्ट, अमेजन फायर टीवी और रोकू से मिलेगी टक्कर

गूगल लगातार कुछ न कुछ नए प्रॉडक्ट बाजार में उतारता रहता है। इसी कड़ी में गूगल ने अपनी नेक्स्ट जनरेशन क्रोमकास्ट डिवाइस लॉन्च कर दी, यह गूगल के टीवी के साथ आएगी।
इसके फीचर में कुछ बदलाव किए गए हैं, साथ ही अमेजन टीवी और रोकू से काफी अलग है क्योंकि इसका इंटर फेस एंड्रॉयड टीवी का है। इसके साथ गूगल ने एक स्मार्ट स्पीकर भी लांच किया।
अमेरिका में क्रोमकास्ट गूगल टीवी की बिक्री शुरू हो गई है, इसकी कीमत 49.99 डॉलर (करीब 3,700 रुपए) है, साथ ही कंपनी ने कहा है कि दूसरे देशों में इसकी बिक्री साल के अंत तक हो पाएगी। हालांकि ये डिवाइस भारत में कब और इसकी क्या कीमत होगी, कोई जानकारी नहीं है।
क्रोमकास्ट के स्पेसिफिकेशन
ये डिवाइस गूगल एंड्रॉयड टीवी पर चलेगा। इसमें यूएसबी टाइप सी पॉवर एडॉप्टर है, साथ ही रिमोट में दो ट्रिपल ए बैटरी लगती है। ये डिवाइस 4k एचआरडी रेजोल्यूशन, डॉल्बी एटम, डॉल्बी डिजिटल प्लस, डॉल्बी विजन, HDR10+ को सपोर्ट करती है।
साथ ही इसमें वाई फाई के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलेगी। क्रोमकास्ट का वजन 55 ग्राम है। खास बात इस डिवाइस की यह है इसके रिमोट में यूट्यूब और नेटफ्लिक्स के शॉर्टकट बटन दिए हैं जो इसे और खास बनाता है।
इसके साथ ही इसमें गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। वॉल्यूम के लिए भी बटन दिए गए हैं। इससे नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइम वीडियो, स्पॉटिफाई, डिज्नी प्लस के साथ दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म को देख पाएंगे।