अमेरिका : गूगल मीट में जोड़ा गया नया फीचर, अब लाइव बातचीत के दौरान स्क्रीन पर दिखेंगे लिखित संवाद भी 

Kuldeep Singh
टेक डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटनKuldeep Singh
Thu, 30 Sep 2021 07:42 AM IST
सार

गूगल मीट में नए फीचर के बाद अब वीडियो मीटिंग के दौरान लाइव बातचीत को लिखित संवाद में सबटाइटल के तौर पर स्क्रीन में नीचे देख सकेगें। साथ ही यह फीचर एक भाषा की बातचीत को चुनी गई दूसरी भाषा में अनुवाद करके भी स्क्रीन पर दिखाएगा।

Google new feature added in Google Meet, now written dialogues will also appear on the screen during live conversation
google meet - फोटो : google

    विस्तार

    गूगल मीट में नया फीचर जोड़ा गया है जिसमें वीडियो मीटिंग के दौरान लाइव बातचीत को लिखित संवाद में सबटाइटल के तौर पर स्क्रीन में नीचे दिखाया जाएगा। इस सुविधा के लिए एक खास फीचर को चालू करना होगा। गूगल ने सोमवार को इस नए फीचर का एलान किया था।

    यह फीचर एक भाषा की बातचीत को चुनी गई दूसरी भाषा में अनुवाद करके भी स्क्रीन पर दिखाएगा। फिलहाल यह फीचर सिर्फ अंग्रेजी, जर्मन, स्पेनिश, फ्रेंच और पुर्तगाली भाषा में शुरू किया गया है। इस फीचर की मदद से अब दो अलग अलग भाषा जाने वाले लोगों के बीच वैश्विक बैठकें बिना अनुवाद के भी हो सकेंगी।