गूगल ने एंटीकायथेरा मैकेनिज्म के 115 साल पूरे होने पर बनाया ये खास डूडल

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 May 2017 09:42 AM IST
Google makes special Doodle on 115th Anniversary Of The Antikythera Mechanism Discovery
Google Doodle

    गूगल ने एंटीकायथेरा मैकेनिज्म के 115 साल पूरे होने पर बेहद ही खास डूडल बनाया है। डूडल में इंसान, पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा को दिखाया गया है। आज ही के दिन 1902 में ग्रीक पुरातत्वविद् वेलेरिअस स्टेस ने एंटीकायथेरा मैकेनिज्म का अविष्कार किया था। इस मैकेनिज्म का इस्तेमाल पुराने खगोलिय कंप्यूटर में होता था।

    क्या है एंटीकायथेरा मैकेनिज्म ?

    दरअसल इस मैकेनिज्म पर एक कंप्यूटर पर काम करता था जिसे सुपर कंप्यूटर कहा जाता था। एंटीकायथेरा मैकेनिज्म वाले सुपर कंप्यूटर से प्राचीन काल में यूनानी ग्रहों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करते थे। एंटीकायथेरा मैकेनिज्म के जरिए ही पुराने समय में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की भविष्यवाणी की जाती थी। यहां तक की इस मैकेनिज्म के जरिए अगले ओलंपिक गेम की तारीख भी तय होती थी। इसके अलावा इस मैकेनिज्म का इस्तेमाल राशिफल और कैलेंडर भी तैयार किए जाते थे। इसके जरिए मंगल, बृहस्पति, बुध, शुक्र, और शनि की स्थिति को भी ट्रैक किया जाता था।