एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ रहा है गूगल का लाइट वर्जन, 2G पर भी करेगा 4G जैसा काम

फेसबुक लाइट और मैसेंजर ऐप की तरह गूगल भी एंड्रॉयड मोबाइल के लिए एक लाइट सर्च ऐप ला रहा है। इस नए ऐप की टेस्टिंग इंडोनेशिया में हो रही है। गूगल का यह लाइट वर्जन ऐप स्लो इंटरनेट और 2जी नेटवर्क में भी आसानी से काम करेगा।
Android Police
की रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप में कई तरह के कंटेंट जैसे, न्यूज, मौसम, पोपुलर साइट, गूगल ट्रांसेशन को कस्टमाइज करने का ऑप्शन होगा। ऐप में दो लैंगवेज को आपस में बदलने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा ऐप में कई तरह के कंटेंट के लिए शॉर्टकट का भी फीचर मिलेगा। इसके मदद से आप किसी पेज को सेव कर सकते हैं और उसे ऑफलाइन पढ़ सकते हैं। हालांकि गूगल ने इस ऐप के बारें में कोई खास जानकारी नहीं दी है यह ऐप कुछ ही देशों के लिए होगा या आगे चलकर इसे अन्य देशों में भी रिलीज किया जाएगा।
कैसे काम करता है गूगल लाइट ऐप?
फिलहाल यह ऐप हिन्दी, तमिल, कन्नड़ और इंडोनेशियाई भाषा में है। इनमें से किसी भी एक भाषा को चुनने पर आप सीधे सर्च पेज पर पहुंच जाएंगे। इस ऐप में आपके द्वारा पहले सर्च किए गए रिजल्ट भी मिलेंगे। वहीं डाटा सेव करने के लिए इसमें एक ब्राउजर भी होगा जिसे आप अपने हिसाब से ऑफ या ऑन कर सकते हैं।