Android: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब डाउनलोड फोल्डर की फाइलें भी होंगी गूगल ड्राइव में ऑटोमेटिक बैकअप

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Tue, 17 Feb 2026 03:35 PM IST
सार

Automatic Backup for Downloads:

गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है जिससे डाउनलोड्स फोल्डर में मौजूद जरूरी फाइलें अपने-आप गूगल ड्राइव में बैकअप हो जाएंगी। पहले यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी जिससे फोन खराब या खोने पर महत्वपूर्ण दस्तावेज हमेशा के लिए खो सकते थे।

विज्ञापन
Google Introduces Automatic Backup for Downloads Folder on Android via Google Drive
गूगल ड्राइव ऑटोमेटिक डाउनलोड बैकअप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल ड्राइव

    विस्तार

    एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल ने एक काम का नया फीचर शुरू किया है। पहले गूगल ड्राइव में डाउनलोड्स फोल्डर की फाइलों का अपने-आप बैकअप लेने का विकल्प नहीं था। लेकिन अब इस नए फीचर से डाउनलोड्स फोल्डर में मौजूद जरूरी फाइलें अपने-आप गूगल ड्राइव में बैकअप हो जाएंगी। अब तक सिर्फ फोटो और वीडियो का बैकअप गूगल फोटोज में होता था। वहीं कॉल हिस्ट्री, SMS और कुछ एप डाटा गूगल ड्राइव में सेव हो जाता था। लेकिन डाउनलोड्स फोल्डर की फाइलें बैकअप नहीं होती थीं। इस वजह से कई बार टिकट, PDF और जरूरी डॉक्यूमेंट फोन खराब होने या खोने पर हमेशा के लिए खो जाते थे। अब गूगल ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। यह नया फीचर एंड्रॉयड के गूगल प्ले सिस्टम अपडेट के जरिए धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है।

    कैसे काम करेगा नया डाउनलोड्स बैकअप फीचर

    यह नया फीचर खासतौर पर डाउनलोड्स फोल्डर में सेव फाइलों पर ही काम करेगा। इसका मतलब है कि फोन की पूरी इंटरनल स्टोरेज का बैकअप नहीं लिया जाएगा। इसके बजाय केवल डाउनलोड्स फोल्डर में मौजूद फाइलें ही गूगल ड्राइव में सेव होंगी। एंड्रॉयड सिस्टम इन फाइलों की एक कॉपी गूगल ड्राइव में सेव करेगा ताकि जरूरत पड़ने पर यूजर उन्हें आसानी से एक्सेस कर सके। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह फीचर लाइव सिंक नहीं है। यानी अगर आप फोन में बैकअप हो चुकी फाइल में बदलाव करते हैं तो वह बदलाव ड्राइव में अपने-आप अपडेट नहीं होगा। इसी तरह ड्राइव में किए गए बदलाव फोन की ओरिजिनल फाइल में नहीं दिखेंगे।

    विज्ञापन

    डाउनलोड्स फोल्डर बैकअप कैसे चालू करें?

    यह फीचर गूगल प्ले सिस्टम अपडेट के जरिए आएगा, इसलिए आपको पूरा एंड्रॉयड अपडेट करने की जरूरत नहीं होगी। जब यह आपके फोन में उपलब्ध हो जाए तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    1. गूगल प्ले सिस्टम अपडेट चेक करें

    सेटिंग्स > सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी

    सिस्टम्स एंड अपडेट्स > गूगल प्ले सिस्टम अपडेट

    2. बैकअप सेटिंग में जाएं

    सेटिंग्स > गूगल > बैकअप

    यहां फाइल्स या डाउनलोड से जुड़ा नया विकल्प दिखेगा

    डाउनलोड्स बैकअफ को ऑन करें

    3. फाइल्स बाय गूगल एप में भी विकल्प मिल सकता है

    अगर एप में प्रॉम्ट दिखे तो उसे फॉलो करके बैकअप चालू करें

    पहली बार चालू करने के बाद एंड्रॉयड समय-समय पर नई या बदली हुई फाइलों का बैकअप लेता रहेगा।

    कब तक मिलेगा यह अपडेट?

    यह फीचर एक प्ले सिस्टम अपडेट के जरिए रोलआउट किया जा रहा है। गूगल के बाकी अपडेट्स की तरह ही इसे भी टुकड़ों में जारी किया जाएगा। यानी सभी यूजर्स को यह एक साथ नहीं मिलेगा। इसके लिए किसी सटीक तारीख का एलान नहीं हुआ है क्योंकि यह एक 'सर्वर-साइड रोलआउट' है। गूगल की तरफ से हरी झंडी मिलते ही यह आपके एंड्रॉयड फोन पर एक्टिव हो जाएगा।

    फाइल्स को रिस्टोर कैसे पाएं?

    फाइल्स को रिस्टोर करना काफी सरल है। नए फोन में साइन-इन करने के बाद गूगल ड्राइव एप खोलें और अपने 'डाउनलोड्स' बैकअप को खोजें। वहां से आप अपनी जरूरत की फाइल्स को मैन्युअली डाउनलोड या 'फाइल्स बाय गूगल' के जरिए वापस फोन में ला सकते हैं।

    गूगल ड्राइव स्टोरेज का ध्यान रखें

    गूगल हर यूजर को 15GB फ्री स्टोरेज देता है। इसी स्टोरेज में डाउनलोड्स फाइलों का बैकअप भी सेव होगा। अगर आपकी फाइलें ज्यादा हैं तो स्टोरेज भर सकता है। इसलिए समय-समय पर बेकार फाइलें डिलीट करना अच्छा रहेगा।

    क्यों जरूरी है यह फीचर?

    दुनिया भर में 70% से ज्यादा स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर चलते हैं। 'डाउनलोड्स' फोल्डर अक्सर हमारे सबसे जरूरी कागजात जैसे टैक्स फॉर्म, स्कूल के डॉक्यूमेंट्स और ट्रैवल टिकट्स का घर होता है। इस फीचर के आने से फोन चोरी होने या खराब होने की स्थिति में आपके कीमती दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें