Google I/O 2017: एंड्रॉयड के नए वर्जन O का ऐलान, डाउनलोड कर सकते हैं बीटा वर्जन

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 May 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
Google I/O 2017 Android O Beta Now Available Android Go also announced for Cheap phones
Google I/O 2017

    Google I/O 2017 में गूगल ने एक लंबे इंतजार और तमाम अटकलों के बाद आखिरकार एंड्रॉयड के नए वर्जन एंड्रॉयड O की अधिकारिक घोषणा कर दी। कॉन्फ्रेंस में गूगल ने यह भी बताया कि एंड्रॉयड ओ का बीटा वर्जन डाउनलोड के लिए रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले मार्च में एंड्रॉयड ओ का डेवलपर प्रीव्यू रिलीज हुआ था। इस एनुअल कॉफ्रेंस में गूगल ने एंड्रॉयड ओ के अलावा कई नई सर्विसेज की घोषणा की। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि गूगल नौकरी खोजने में लोगों की मदद करेगा। इसके लिए गूगल जॉब्स प्रोजेक्ट लॉन्च होगा। गूगल जॉब्स के लिए लिंक्डइन और फेसबुक से पार्टनरशिप हुई है।

    Google I/O 2017 की प्रमुख बातें

    Google I/O 2017
    Google I/O 2017 - फोटो : BGR

    स्मार्ट टेक्स्ट की घोषणा-

    इस फीचर की मदद से कॉपी-पेस्ट करने में आसानी होगी। यह फीचर मशीन लर्निंग की मदद से काम करता है। इसके जरिए जरूरी टेक्स्ट जैसे एड्रेस खुद ही कॉपी हो जाएंगे और आप जहां चाहें उसे पेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा एड्रेस कॉपी हो जाने पर गूगल आपको मैप्स के जरिए उस एड्रेस को भी दिखाएगा।

    विज्ञापन

    आईफोन के लिए गूगल असिस्टेंट-

    कॉन्फ्रेंस में गूगल ने आईफोन के लिए भी वर्चुअल असिस्टेंट की घोषणा की। यह असिस्टेंट ट्रैफिक के बारे में भी बताएगा। बता दें कि फिलहाल आईफोन में ऐप्पल का सिरी असिस्टेंट यूज होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल फोटोज के नए फीचर्स-

    गूगल फोटोज में कई सारे नई फीचर्स जुड़े हैं। गूगल फोटोज अब शानदार फोटो को खुद ही अलग कर देगा। इसके अलावा फिल्टर भी मिलेगा जिसकी मदद से खराब फोटो खुद ही फोन से डिलीट हो जाएंगे। इसके अलावा फोटो शेयर का नया ऑप्शन भी मिलेगा।

    Android Go-

    गूगल ने सस्ते और कम रैम वाले स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड गो की घोषणा की। दरअसल यह एंड्रॉयड ओ का ही लाइट वर्जन होगा। इस वर्जन में मोबाइल ऐप की साइज 10 एमबी से भी कम होगी। एंड्रॉयड जो 1 जीबी से कम रैम वाले स्मार्टफोन में भी आसानी से काम करेगा और यूजर्स को एंड्रॉयड ओ का मजा मिलेगा।

    गूगल अनुवाद-

    अब गूगल के कीबोर्ड ऐप में जीबोर्ड का ट्रांस्लेशन सपोर्ट मिलेगा जिसका मतलब ये है कि यूजर्स अंग्रेजी में लिखेगा और गूगल खुद ही उसे हिन्दी में ट्रांस्लेट कर देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें