Gemini पर दिखेंगे अब विज्ञापन: चैट के बीच Sponsored कंटेंट लाने की तैयारी में गूगल, बदल सकता है यूजर का अनुभव
Google Gemini AI
: गूगल अपने एआई प्लेटफॉर्म जेमिनी में विज्ञापन और स्पॉन्सर्ड कॉन्टेंट जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी AI प्रोडक्ट्स से कमाई बढ़ाने के लिए यह कदम उठा सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही यूजर्स को जवाबाें के साथ ही विज्ञापन और प्रमोटेड सुझाव भी दिखाई दे सकते हैं।

विस्तार
टेक दिग्गज गूगल अब अपने एआई प्लेटफॉर्म जेमिनी को नए बिजनेस मॉडल की ओर ले जाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही जेमिनी एप में विज्ञापन और स्पॉन्सर्ड कंटेंट शामिल कर सकती है। अब तक AI चैटिंग को विज्ञापन-फ्री और सहज अनुभव माना जाता था, लेकिन आने वाले समय में यूजर्स को बातचीत के बीच कमर्शियल सुझाव दिखाई दे सकते हैं।
क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
जानकारों का कहना है कि गूगल एआई प्रोडक्ट्स से ज्यादा कमाई करने की तैयारी में है। कंपनी पहले से ही अपने एआई आधारित सर्च फीचर में विज्ञापन दिखा रही है, जिससे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इसी मॉडल को जेमिनी एआई में लागू करने की योजना बनाई जा रही है। इसका मतलब साफ है कि अब एआई जवाबों के साथ स्पॉन्सर्ड सजेशन दिख सकते हैं। साथ ही शॉपिंग रिकंमडेशन भी आ सकती हैं।
सर्च हिस्ट्री से तय होंगे विज्ञापन
कहा जा रहा है कि अब जेमिनी पर सर्च क्वेरी और हिस्ट्री के आधार पर विज्ञापन हो सकते हैं। हालांकि गूगल पहले से ही सर्च एक्टिविटी और क्वेरिज के आधार पर विज्ञापन दिखाने के लिए जाना जाता है। इसके बाद अब जेमिनी में भी पर्सनलाइज्ड विज्ञापन, कॉन्टेक्स्ट बेस्ट रिकंमडेशन, एआई जनरेटेड स्पॉन्सर्ड रिस्पॉन्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
ओपनएआई और चैटजीपीटी को चुनौती?
अगर जेमिनी में विज्ञापन आते हैं, तो यह एआई इंडस्ट्री में नया ट्रेंड शुरू कर सकता है। कहा जा रहा है, इससे ओपनएआई के चैटजीपीटी को भी इससे सीधी चुनौती मिलेगी। हालांकि कंपनियां दावा कर रही हैं कि विज्ञापन एआई जवाबों की गुणवत्ता को प्रभावित नहीं करेंगे, लेकिन कई विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे यूजर एक्सपीरियंस बदल सकता है।
AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बिजनेस प्लेटफॉर्म भी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि एआई इंडस्ट्री अब तेजी से बिजनेस मॉडल में बदल रही है। अब कंपनियां सब्सक्रिप्शन, प्रीमियम फीचर्स, एआई विज्ञापन और स्पॉन्सर्ड रिजल्ट के जरिए कमाई के नए रास्ते तलाश रही है।