सैमसंग को टक्कर: पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में गूगल, इस नाम से आएगा मार्केट में

Amit Mandal
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीAmit Mandal
Sat, 18 Sep 2021 07:10 PM IST
सार

ताजा जानकारी के मुताबिक, गूगल का नया फोल्डेबल फोन Google Pixel Fold नाम से आ सकता है जिसे 2021 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

google foldable pixel smartphone may  launch in end 2021
Google phone (file photo) - फोटो : social media

    विस्तार

    कुछ साल पहले गूगल ने पहली बार एक फोल्डेबल पिक्सेल स्मार्टफोन फोन का संकेत दिया था। उसके बाद अब दोबारा से गूगल के फोल्डेबल स्मार्टफोन पर नई जानकारी सामने आई है।

    ताजा जानकारी के मुताबिक, गूगल का नया फोल्डेबल फोन Google Pixel Fold नाम से आ सकता है जिसे 2021 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। गूगल का ये स्मार्टफोन सैमसंग को टक्कर दे सकता है। हालांकि, फोल्डेबल पिक्सेल स्मार्टफोन के लॉन्च पर कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    2021 के अंत में आएगा

    डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स के सीनियर डायरेक्टर डेविड नारंजो के ट्वीट से अंदाजा लगा था कि Google Pixel Fold 2021 के अंत में आ सकता है। नारंजो ने हाल ही में एक ट्वीट किया था जिसमें उन डिवाइस की एक लिस्ट शेयर की थी। इस लिस्ट में Google Pixel Fold का जिक्र था, जिसे 2021 के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।

    नारंजो के ट्वीट से अनुमान लगाया जा सकता है कि Google Pixel Fold, LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

    यह पहली बार नहीं है जब Google Pixel Fold की लॉन्च टाइमलाइन पर अपडेट दिया गया है। पिछले साल गूगल ने तीन उपकरणों के निर्माण की ओर इशारा किया था। कोडनेम 'रेवेन,' 'ओरियोल', और 'पासपोर्ट'। इन तीनों में से अंतिम को पिक्सेल फोल्ड का संदर्भ माना जाता है।