Find Hub: 'फाइंड हब' एप में नया अपडेट; अब खोया हुआ फोन ढूंढना होगा और भी आसान, जानिए कैसे?

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Tue, 23 Dec 2025 04:36 PM IST
सार

गूगल अपने फाइंड हब एप (जिसे पहले फाइंड माई डिवाइस के नाम से जाना जाता था) में एक उपयोगी अपडेट लेकर आया है। जिससे खोए हुए फोन और अन्य डिवाइस ढूंढना और आसान हो जाएगा। अब साधारण मैप ही नहीं, बल्कि सैटेलाइट और टेरेन जैसे एडवांस्ड मैप व्यू भी मिलेंगे।

विज्ञापन
Google Find Hub Update Makes Finding Lost Phones Easier With New Map Views
गूगल फाइंड हब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल अपने 'फाइंड हब' एप (जिसे अक्सर हम 'फाइंड माई डिवाइस' के नाम से भी जानते हैं) में एक बहुत काम का फीचर ला रहा है। अगर आपको मैप्स (नक्शे) देखने की समझ है, तो यह अपडेट आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

    'फाइंड हब' एप है क्या?

    आसान भाषा में समझें तो 'फाइंड हब' या जिसे पहले फाइंड माई डिवाइस के नाम से जाना जाता था, गूगल का एक ऐसा एप है जो आपके खोए हुए गैजेट्स (जैसे फोन, स्मार्टवॉच, या ईयरबड्स) को ढूंढने में मदद करता है। अगर आपका फोन कहीं गिर गया है या चोरी हो गया है, तो आप इस एप के जरिए उसकी लोकेशन देख सकते हैं। आप दूर से ही अपने फोन की घंटी बजा सकते हैं या उसका डाटा भी मिटा सकते हैं।

    विज्ञापन

    कौन सा नया अपडेट आया है?

    अभी तक इस एप में आपको सिर्फ एक साधारण नक्शा दिखाई देता था। लेकिन अब गूगल ने इसमें 'मैप लेयर्स' का फीचर जोड़ दिया है। इसका मतलब है कि अब आप नक्शे को अलग-अलग तरीकों से देख सकते हैं। अब आपको 3 तरह के व्यू मिलेंगे:

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डिफॉल्ट: जो साधारण नक्शा आप हमेशा देखते हैं।सैटेलाइट: इसमें आपको असली दुनिया की तस्वीर दिखेगी (जैसे ऊपर से ली गई फोटो)। इससे यह समझना आसान हो जाता है कि आपका फोन किसी पार्क में है, किसी इमारत के पास है या सड़क पर।टेरेन: इसमें आपको जमीन की बनावट दिखेगी। इसके साथ ही, गूगल मैप्स की तरह अब इसमें ट्रैफिक देखने का भी विकल्प है। यानी आप देख पाएंगे कि जिस जगह आपका डिवाइस है, वहां जाने वाले रास्ते पर जाम है या नहीं।

    नए अपडेट का इस्तेमाल कैसे करें?

    इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। जब आप एप खोलेंगे, तो जहां आप अपना अकाउंट बदलते हैं, उसके ठीक नीचे एक फ्लोटिंग एक्शन बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करते ही आपको मैप बदलने के विकल्प मिल जाएंगे। यह फीचर तभी काम करेगा जब आप एप की होम स्क्रीन पर होंगे। अगर आपने किसी एक डिवाइस पर क्लिक करके उसे ट्रैक करना शुरू कर दिया है, तो वहां यह बटन नहीं दिखेगा।

    यह अपडेट कब मिलेगा?

    यह नया फीचर वर्जन 3.1.485-2 के साथ आ रहा है। यह अपडेट प्ले स्टोर पर आ चुका है, लेकिन गूगल इसे धीरे-धीरे सभी के लिए रोल-आउट कर रहा है। संभावना है कि ये आपको जल्द ही दिख जाए, या फिर कुछ दिनों में नए अपडेट में आपको ये मिले।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें