Alert: गूगल क्रोम पर मंडरा रहा हैकर्स का खतरा, यूजर्स का डेटा हो सकता है चोरी, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 27 Jan 2025 06:14 PM IST
सार

ChromeOS में कुछ ऐसी कमियों का पता चला है जिनका फायदा उठाकर हैकर आपके कंप्यूटर/क्रोमबुक का एक्सेस हासिल कर सकते हैं। साथ ही हैकर्स आपकी जासूसी भी कर सकते हैं। हर वो व्यक्ति जो क्रोमबुक इस्तेमाल करता है, इस खतरे से प्रभावित हो सकते हैं।

Google ChromeOS Prone To Cyber Threats Reveals Advisory Of CERT India
Google Chrome - फोटो : istock

    विस्तार

    गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भारत सरकार ने चेतावनी जारी की है। भारत सरकार की साइबर सिक्युरिटी संस्था CERT-IN ने क्रोम यूजर्स को सावधान रहने को कहा है। CERT ने एक एडवाइजरी में बताया है कि ChromeOS (जो Chromebook में इस्तेमाल होता है) में कई कमजोरियां पाई गई हैं। ChromeOS में कुछ ऐसी कमियां मिली हैं जिनका फायदा उठाकर कोई हैकर आपके कंप्यूटर/क्रोमबुक का एक्सेस हासिल कर सकते हैं। साथ ही हैकर्स आपकी जासूसी भी कर सकते हैं। एडवाइजरी में बताया गया है कि हर वो व्यक्ति जो क्रोमबुक इस्तेमाल करता है, इस खतरे से प्रभावित हो सकते हैं।

    Google Chrome
    Google Chrome - फोटो : istock

    हो सकती है कम्पूटर की जासूसी

    CERT-IN की एडवाइजरी के मुताबिक इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर आपके कम्पूटर तक पहुंच हासिल कर सकते हैं। इससे आपकी पर्सनल जानकारी की जासूसी का खतरा है। हैकर्स आपका डेटा को चुरा सकते हैं, आपके कंप्यूटर पर गलत काम करवा सकते हैं, या आपकी जरूरी जानकारी हासिल कर सकता हैं। इसका कारण कुछ तकनीकी कमियों को बताया गया है। सरकारी एजेंसी के मुताबिक, ये खतरा मैकबुक, पीसी या लैपटॉप पर क्रोम चलाने वाले यूजर्स को है। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

    Google Chrome
    Google Chrome - फोटो : FREEPIK

    ये वर्जन हैं प्रभावित

    ChromeOS वर्जन 16093.68.0 से पहले के सभी वर्जन और 132.0.6834.94 से पहले के सभी ब्राउजर वर्जन पर खतरा मंडरा रहा है। CERT-IN के मुताबिक अगर आप Chromebook इस्तेमाल करते हैं, तो अपने ChromeOS को जल्द से जल्द अपडेट करें ताकि आप सुरक्षित रह सकें। इसके अलावा गूगल ने भी इन कमियों को ठीक करने के लिए एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि अगर आपको ChromeOS में कोई गड़बड़ी या समस्या मिलती है, तो आप उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।