गूगल क्रोम का नया कमाल: स्क्रीन पर दिख रही किसी भी चीज का जवाब चाहिए? Select from Screen फीचर देगा तुरंत जवाब!

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Thu, 25 Jun 2026 10:56 PM IST
सार

Google Chrome Gets Gemini Select from Screen Feature:

गूगल ने क्रोम के लिए नया एआई फीचर सेलेक्ट फ्रॉम स्क्रीन रोलआउट किया है। अब डेस्कटॉप यूजर्स बिना कुछ टाइप किए, सिर्फ स्क्रीन के किसी भी हिस्से को सेलेक्ट करके सीधे जेमिनी से उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं।

विज्ञापन
Google Chrome Gets Gemini 'Select from Screen' Feature: Ask AI About Anything on Your Screen Instantly
गूगल क्रोम - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    गूगल ने अपने क्रोम ब्राउजर यूजर्स के लिए एक बेहद काम का एआई (AI) फीचर पेश किया है। इसका नाम Select from Screen है। अगर आपने कभी स्मार्टफोन पर गूगल के पॉपुलर सर्कल टू सर्च फीचर का इस्तेमाल किया है, तो आपको यह नया टूल बहुत पसंद आएगा।

    इस फीचर की मदद से अब आपको डेस्कटॉप पर कुछ भी सर्च करने के लिए उसे टाइप करने या कॉपी-पेस्ट करने की जरूरत नहीं है। बस स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को सेलेक्ट करें और सीधे जेमिनी से उसके बारे में पूछ लें।

    विज्ञापन

    यह फीचर कैसे काम करता है?

    क्रोम वर्जन 149 के साथ आ रहा यह टूल आपको अपनी स्क्रीन के किसी भी हिस्से को सीधे जेमिनी प्रॉम्प्ट में भेजने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए:

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑनलाइन शॉपिंग:

    आप ऑनलाइन जूते देख रहे हैं और कन्फ्यूज हैं। बस जूतों की फोटो सेलेक्ट करें और जेमिनी से पूछें, "इनमें से रनिंग के लिए कौन सा बेस्ट है?"पढ़ाई या रिसर्च:किसी मुश्किल डायग्राम को सेलेक्ट करके उसे आसान भाषा में समझाने को कहें।डिजाइनिंग:किसी वेब पेज के हिस्से को सेलेक्ट करके जेमिनी से नए आइडिया मांगें।

    Select from Screen का इस्तेमाल कैसे करें?

    इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

    अपने कंप्यूटर पर गूगल क्रोम खोलें।ब्राउजर में सबसे ऊपर मौजूद Ask Gemini पर क्लिक करें।प्लस (+) आइकन पर क्लिक करके Add मेनू में जाएं।यहां से Select from Screen का ऑप्शन चुनें।अब वेब पेज के उस हिस्से के चारों ओर माउस से एक बॉक्स बनाएं, जिसके बारे में आप जानकारी चाहते हैं।नीचे दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में अपना सवाल टाइप करें और सर्च करें।अगर आप इस सिलेक्शन मोड से बाहर आना चाहते हैं, तो कीबोर्ड पर Esc बटन दबाएं।

    टिप:

    आप अपनी जरूरत के हिसाब से सिलेक्शन बॉक्स के किनारों को खींचकर उसका साइज बदल सकते हैं या पूरे बॉक्स को मूव भी कर सकते हैं।

    जरूरी बात

    यह नया फीचर क्रोम वर्जन 149 में दिया जा रहा है। अगर आपके ब्राउजर में यह नहीं दिख रहा है, तो आपको अपना क्रोम अपडेट करके उसे रीस्टार्ट करना पड़ सकता है।

    क्रोम को अपडेट कैसे करें?

    ब्राउजर के ऊपर दाईं ओर मौजूद थ्री-डॉट मेनू (⋮) > सेटिंग्स > अबाउट क्रोम पर जाएं। यहां आपका क्रोम अपने आप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट हो जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें