काम की बात: ये हैं जीमेल के पांच स्पेशल फीचर्स, जो आपके काम को बना देंगे आसान

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Fri, 01 Oct 2021 03:08 PM IST
सार

दुनिया भर में 150 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स जीमेल का उपयोग करते हैं। ऐसे में आज हम आपको जीमेल के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। जीमेल के ये अनोखे हिडन फीचर्स आपके काम को काफी आसान बना देंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में -

Gmail tips and tricks 5 hidden feature of Gmail know how to use them
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    विस्तार

    दुनिया भर में 150 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स जीमेल का उपयोग करते हैं। ऐसे में आज हम आपको जीमेल के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। जीमेल के ये अनोखे हिडन फीचर्स आपके काम को काफी आसान बना देंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में -

    गूगल ड्राइव के जरिए लार्ज अटैचमेंट्स भेजने की सहूलियत

    जीमेल पर आप 25 एमबी से ज्यादा हैवी फाइल नहीं भेज सकते हैं। जीमेल आपको 25 एमबी तक के फाइल को ही अटैच करने की अनुमति देता है। अगर आप बड़ी और हैवी फाइल किसी को सेंड करना चाहते हैं तो आप गूगल ड्राइव का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फाइल को गूगल ड्राइव पर अपलोड करना होगा। उसके बाद कंपोज सेक्सश में ड्राइव आइकन पर क्लिक करने के बाद फाइल अटैच करके उसे आप किसी को भी भेज सकते हैं।

    जरूरी इमेल को रिमाइंड करने के लिए Gmail Nudges का इस्तेमाल करें

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीमेल नज का इस्तेमाल जरूरी ईमेल को फॉलो अप या उसका जवाब देने के लिए किया जाता है। इस खास फीचर में आपको 2 ऑप्शन देखने को मिलेंगे एक जवाब देने के लिए Email Suggestion और फॉलो अप के लिए Email suggestion for follow up।

    ईमेल शेड्यूल

    जीमेल पर आपको ईमेल शेड्यूलिंग का भी फीचर मिलता है। इसकी सहायता से आप जब चाहें अपने ईमेल को शेड्यूल कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको डाउन एरो पर टैप करके शेड्यूल सेंड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आप प्रीसेट के ऑप्शन पर क्लिक करके तारीख और समय का चुनाव कर लीजिए। इसे करने के बाद बाद पिक डेट एंड टाइम के ऑप्शन पर क्लिक करके उसे शेड्यूल कर दें।

    और पढ़ें...