इस नए साल अपने आपको दीजिए तेज स्पीड इंटरनेट का तोहफा, आज ही घर पर लगवाइये एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Dec 2021 04:47 PM IST
सार

बिना रुकावट और परेशानी के आपके काम और असीमित मनोरंजन को लगातार चलाने के लिए एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड हाजिर है। इस नए साल के मौके पर आप अपने लिए या अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए, एयरटेल का ये बेहतरीन एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड तोहफे के तौर पर लगवा सकते हैं।

Give yourself the gift of fast speed internet this new year with  airtel Xstream fiber broadband
Airtel Xtream fiber - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आज इस इंटरनेट के युग में हम एक क्लिक से दुनिया भर की सारी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। आज हर कोई तेज स्पीड वाले स्टेबल इंटेरनेट की सुविधा चाहता है, ताकि उसका वर्क फ्रॉम होम बिना रुकावट चल सके। हर कोई ऐसी फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी चाहता है जिसकी वजह से आराम से पढ़ाई हो सके, मूवी-वेब शोज को देखा जा सके और बिना रूकावट के अपने ऑफिस की मीटिंग्स आदि सब कामों को आराम से पूरा किया जा सके।

    अब आप अपनी इन सभी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। बिना रुकावट और परेशानी के आपके काम और असीमित मनोरंजन को लगातार चलाने के लिए एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड हाजिर है। इस नए साल के मौके पर आप अपने लिए या अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए, एयरटेल का ये बेहतरीन एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड तोहफे के तौर पर लगवा सकते हैं। यह आपके कामों और मनोरंजन को बिना बाधा के प्रसारित करने के साथ-साथ आपके आपसी रिश्तों को भी मजबूत करता है। इसके तेज स्पीड इंटरनेट कनेक्शन से आप बिना रुके घंटों वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं। हालाँकि एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड के फायदे असीमित हैं, इसे लगवाते ही आपको ये 4 बेहतरीन फायदे देखने को मिलेंगे:

    मिलेगा ऑफिस जैसा तेज स्पीड इंटरनेट आपके घर पर

    एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड के जरिए आपको घर पर ही ऑफिस की तरह तेज इंटरनेट कनेक्शन का एहसास होगा। कई सारे लोगों को वर्क फ्रॉम होम के दौरान रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत होती है, क्योंकि उन्हें कई सारे वीडियो कॉन्फरेंसेस अटेंड करनी होती है, बड़ी-बड़ी साइज की फाइल्स भेजनी होती है और एक के बाद एक कई सारे कॉल्स अटेंड करने होते हैं। ऐसे में उन्हें तेज स्पीड के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा पैकज की जरूरत होती है। यह सब उन्हें एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड लगवाने पर मिल सकता है। इसके माध्यम से मिलने वाले 1 जीबी प्रति सेकेंड की स्पीड से ऑफिस जैसा नेट चलाने का अनुभव आपको घर पर ही मिलेगा।