ZTE इसी साल लॉन्च करेगा अपना पहला 5G स्मार्टफोन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ZTE कॉर्प जल्द ही 5G स्मार्टफोन बाजार में उतारने की तैयारी में है। कंपनी मार्च 2018 से पहले अमेरिका में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन पेश करेगी। कंपनी के सीईओ लिक्सिन चेंग (Lixin Cheng) ने इसकी जानकारी दी है।
Bloomberg को दिए इंटरव्यू में लिक्सिन चेंग ने बताया है कि साल 2018 के अंत तक फोन लॉन्च होगा। उन्होंने आगे कहा कि फोन के साथ 5जी टैबलेट और वायरलेस इंटरनेट हब भी लॉन्च हो सकता है। बता दें कि ZTE ने हाल ही में भारत में 5जी सर्विस के लिए Airtel, वोडाफोन और रिलायंस जियो के साथ पार्टनरशिप की है।
कंपनी भारत के लिए 5जी तकनीक पर भी काम कर रही है। वहीं दिसंबर 2017 में एरिक्सन ने भारत में नई 5जी तकनीक का प्रदर्शन किया था। इससे पहले चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम ने अपना पहला 5जी स्मार्टफोन पेश कर दिया है। वहीं बर्लिन में यूरोप की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी डोएच टेलीकॉम (Deutsche Telekom) ने भी पिछले साल 5जी एंटीना पेश किया था।