50MP कैमरा और 1TB स्टोरेज के साथ ZTE Nubia Z50S Pro स्मार्टफोन लॉन्च
ZTE Nubia Z50S Pro में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन Gen 2 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक रैम और 1TB तक की स्टोरेज है। इसमें MyOS 13 दिया गया है।

विस्तार
Nubia ने अपने नए फोन ZTE Nubia Z50S Pro को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। ZTE Nubia Z50S Pro के साथ स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा ZTE Nubia Z50S Pro में 16 जीबी तक रैम दी गई है। फोन में 5100mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
ZTE Nubia Z50S Pro की कीमत
ZTE Nubia Z50S Pro के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,699 चीनी युआन यानी करीब 42,300 रुपये है। फोन के 16 जीबी रैम के साथ 1TB की कीमत 4,399 चीनी युआन यानी करीब 50,300 रुपये है।
ZTE Nubia Z50S Pro की स्पेसिफिकेशन
ZTE Nubia Z50S Pro में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन Gen 2 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक रैम और 1TB तक की स्टोरेज है। इसमें MyOS 13 दिया गया है।
ZTE Nubia Z50S Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ZTE Nubia Z50S में 5100mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की फास्ट चार्जिंग है।
- तस्वीरों में देखें कैसा है Redmi 12 4G
- अलर्ट: मोबाइल पर देखते हैं इस तरह की वीडियो तो जान लें यह काली सच्चाई, एक झटके में सब खत्म हो जाएगा
- Android यूजर्स के लिए खूशखबर: नए अपडेट के साथ मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी, बिना नेटवर्क कर सकेंगे मैसेज
- फोन में सबसे ज्यादा क्या देखते हैं भारतीय? जानकर उड़ जाएंगे होश