सैमसंग-एप्पल से पहले ZTE ने लॉन्च किया फोल्डेबल स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Oct 2017 12:48 PM IST
ZTE launched Axon M Foldable Smartphone With Dual Full HD Displays
ZTE Axon M

    फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन के बारे में पिछले कई सालों से सुनते आ रहे हैं।

    सैमसंग और एप्पल जहां फोल्डेबल फोन की तैयारी कर रहे हैं, वहीं ZTE ने फोल्ड होने वाला फोन Axon M लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल अमेरिका में लॉन्च हुआ है। वहीं कंपनी ने कहा है कि चीन,जापान और यूरोप में भी यह फोन जल्द ही पहुंचेगा, हालांकि भारतीय बाजार में इस फोन के आने की कोई खबर नहीं है।

    ZTE Axon M की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    ZTE Axon M
    ZTE Axon M

    Axon M को लेकर ZTE का कहना है कि इस फोन को एक मल्टीमीडिया डिवाइस की तरह मोड़कर पॉकेट में रखा जा सकता है। इस फोन में डुअल मोड है ताकि यूजर्स एक ऐप को दोनों स्क्रीन पर यूज कर सकेंगे। वहीं एक्सटेंड मोड में यूजर्स 6.75 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले पर गेम खेल सकते हैं। इस फोन की कीमत $725 यानी करीब 47,150 रुपये है।

    ये भी पढ़ेंः Xiaomi Redmi 5A हुआ लॉन्च, 8 दिन बैटरी चलने का दावा

    एक्सॉन एम के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.2 इंच की फुल एचडी TFT LCD डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन में 20 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है दोनों स्क्रीन के साथ काम करेगा। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.1.2 और 3180mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें