ZTE ने लॉन्च किया शानदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 Jul 2022 10:03 AM IST
सार

ZTE Blade V40 Pro के साथ 5100mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 65W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। बता दें कि इस फोन को सबसे पहले इसी साल मार्च में MWC 2022 में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
ZTE Blade V40 Pro launched with AMOLED Display Price Specifications
ZTE Blade V40 Pro - फोटो : ZTE

    विस्तार

    ZTE ने ब्लेड वी सीरीज के नए फोन ZTE Blade V40 Pro को लॉन्च कर दिया है, हालांकि फोन की लॉन्चिंग फिलहाल मैक्सिको में ही हुई है। ZTE Blade V40 Pro के साथ 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसके साथ फुल DCI-P3 वाइड कलर गेमट भी दिया गया है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन के साथ 65W की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।

    ZTE Blade V40 Pro की कीमत

    ZTE Blade V40 Pro की कीमत 7,499 क्सिकन पेसो यानी करीब 29,000 रुपये है। मैक्सिको में फोन की बिक्री 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ शुरू हो गई है। ZTE Blade V40 Pro को डार्क ग्रीन के अलावा इरिडिसेंट व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    ZTE Blade V40 Pro में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी स्टाइल पंचहोल है। इस पंचहोल में फ्रंट कैमरा दिया गया है। ZTE Blade V40 Pro के साथ एंड्रॉयड 11 मिलेगा। ZTE Blade V40 Pro में Unisoc T618 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ZTE Blade V40 Pro का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो ZTE Blade V40 Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ AI ब्यूटी मोड भी है।

    बैटरी की बात करें तो ZTE Blade V40 Pro के साथ 5100mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 65W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। बता दें कि इस फोन को सबसे पहले इसी साल मार्च में MWC 2022 में लॉन्च किया गया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें