ZOOOK ने भारत में लॉन्च किया अपना ईयरपॉड्स Rocker Twins

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Nov 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
ZOOOK True Wireless In-Ear headphones Rocker Twins launched in India
ZOOOK Rocker Twins - फोटो : Amar Ujala

    फ्रांस की कंपनी ZOOOK ने भारतीय बाजार में अपना ट्रू वायरलेस इन-ईयर हेडफोन Rocker Twins लॉन्च किया है। जूक से इस ईयरपॉड में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। Rocker Twins का इस्तेमाल आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के साथ किया जा सकता है। इसकी रेंज 10 मीटर की है।

    Rocker Twins के साथ गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ एचडी और बैलेंस ऑडियो का दावा किया है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 10 घंटों के बैकअप का दावा किया है।

    विज्ञापन

    Rocker Twins के साथ मिलने वाले चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी है जिसे लेकर 100 घंटों के स्टैंडबाय का दावा किया है। इसमें पावर सेविंग मोड भी है जो कि ईयरपॉड के बंद होने के दौरान काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Rocker Twins को गोल्डेन और सिल्वर कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। इसके में ऑटोमेटिक पेयरिंग भी है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। इस ईयरपॉड को खासतौर पर वर्क फ्रॉम होम के लिए डिजाइन किया गया है।

    ZOOOK Rocker की कीमत 3,499 रुपये है, लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे मात्र 1,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया और तमाम ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से शुरू हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें