Zlade Ballistic Trimmer Review: पुरुषों के लिए एक बेस्ट ऑलराउंडर ट्रिमर

पिछले कुछ साल में भारत में ट्रिमर का बाजार तेजी से बढ़ा है। ट्रिमर मार्केट में शुरुआत में फिलिप्स जैसी बड़ी कंपनियों का दबदबा था लेकिन अब यह उनके हाथ से फिसल रहा है। इसका बड़ा कारण यह है कि नई-नई कंपनियां मार्केट में आ गई है और ये लोगों की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ रही हैं। इन्हीं में से एक कंपनी Zlade है जिसने ट्रिमर को सिर्फ बाल काटने के लिहाज से नहीं बल्कि पुरुषों की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया है। किसी भी शेविंग किट या ट्रिमर के साथ सबसे बड़ा खतरा कटने का होता है। घरेलू स्टार्टअप ब्रांड Zlade ने अपने नए प्रोडक्ट Ballistic Manscaping फुल बॉडी ट्रिमर के साथ इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया है। Zlade Ballistic Manscaping की कीमत 3,599 रुपये है। Zlade Ballistic Manscaping को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...
Zlade Ballistic Trimmer Review: डिजाइन

Zlade Ballistic Trimmer की बॉडी प्लास्टिक की है और ऊपर से अच्छी क्वॉलिटी के रबड़ की कोटिंग है। साथ में सिलिकॉन पॉलिशिंग भी मिलती है जिससे शानदार ग्रिपिंग बनती है। Zlade Ballistic Trimmer के साथ वॉटरप्रूफ के लिए IPX6 की रेटिंग मिली है तो पानी से इसके खराब होने की कोई दिक्कत नहीं है। इसके साथ बॉक्स में दो कॉम्ब, एक क्लिनिंग ब्रश और यूएसबी चार्जिंग मिलती है, हालांकि यह टाईप-सी चार्जिंग नहीं है तो आपको इसके चार्जर को भी लेकर ट्रैवल करना होगा।

कंपनी को टाईप-सी चार्जिंग के बारे में विचार करना चाहिए, क्योंकि अब लगभग सभी गैजेट टाईप-सी पोर्ट के साथ ही आ रहे हैं। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है। आमतौर पर ट्रिमर के ब्लेड को रिमूव करने का विकल्प होता है लेकिन इसके साथ ऐसा नहीं है। ब्लेड को आप आसानी से नहीं निकाल सकते, हालांकि इसके कारण सफाई में कोई दिक्कत नहीं होती है। ट्रिमर की ग्रिपिंग अच्छी है जिससे यह हाथ से फिसलता नहीं है। इसमें बैटरी इंडिकेटर नहीं है जो कि होनी चाहिए। ओवरऑल Zlade Ballistic Trimmer की डिजाइन कॉम्पैक्ट और ट्रेंडिंग है।
Zlade Ballistic Trimmer Review: परफॉरमेंस

अब बात परफॉरमेंस की करें तो कंपनी के दावे के मुताबिक इस ट्रिमर से कटने का खतरा नहीं है। इसके लिए कंपनी ने बकायदा ब्लेड के ठीक ऊपर एक इनबिल्ट कॉम्ब दिया है जो कि ट्रिमर को डीप जाने से रोकता है। अच्छी बात यह है कि ट्रिमर शोर नहीं करता है। इसकी आवाज बहुत ही कम है, हालांकि हेवी मोटर के कारण वाइब्रेशन जबरदस्त है। इसके साथ 6000RPM वाला मोटर मिलता है जो कि अच्छी बात है। इस ट्रिमर से आप फुल बॉडी ट्रिमिंग कर सकते हैं।

ऐसे में इसे एक ऑलराउंडर ट्रिमर कहा जा सकता है। Zlade Ballistic Trimmer के साथ सेरेमिक ब्लेड मिलता है जिसपर जंग लगने की संभावना ना के बराबर है। ब्लेड की क्वॉलिटी बेस्ट है और आरपीएम अधिक होने के कारण यह काफी सफाई के साथ ट्रिम करता है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस ट्रिमर को जर्मन इंजीनियरिंग के साथ तैयार किया गया है। वैसे मैंने कई सारे ट्रिमर यूज किए हैं लेकिन इसके साथ मुझे कट लगने का खतरा कम महसूस हुआ।
Zlade Ballistic Trimmer Review: बैटरी लाइफ

Zlade Ballistic Trimmer के साथ 350 एमएएच की बैटरी मिलती है जिसे आप चार्ज भी कर सकते हैं। इसकी बैटरी को 90 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग नहीं है, हालांकि कंपनी ने रैपिड चार्जिंग का दावा किया है। बैटरी लाइफ अच्छी है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद एक सप्ताह से अधिक समय तक इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। बैटरी लाइफ आपके इस्तेमाल पर भी निर्भर करती है।

अब कुल मिलाकर कहा जाए तो Zlade Ballistic Trimmer थोड़ा महंगा तो है, लेकिन परफॉरमेंस में कोई दिक्कत नहीं है। यदि आप वास्तव में एक ऑल राउंडर ट्रिमर की तलाश में हैं और थोड़े पैसे भी खर्च कर सकते हैं तो Zlade Ballistic Trimmer आपको निराश नहीं करेगा। टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और बैटरी इंडिकेटर ना देकर कंपनी ने जरूर निराश किया है। यह कॉम्पैक्ट भी है तो आपको ट्रैवल बैग में इसे लेकर आने जाने में दिक्कत नहीं होगी।
- DIZO Trimmer Kit Pro Review: 1,500 रुपये में एक कंप्लीट ग्रूमिंग पैकेज
- DIZO ने लॉन्च किया 5-in-1 ट्रिमर, एक बार की चार्जिंग में तीन महीने चलेगी बैटरी
- DIZO Trimmer Kit Review: क्या 1299 रुपये में यह बेस्ट 4 इन 1 ट्रिमर है?
- DIZO Trimmer Kit: 240 मिनट बैकअप के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह ट्रिमर, सिर्फ 999 रुपये में खरीदने का है मौका