5,999 रुपये में लॉन्च हुआ जेन एडमायर सेंस, जानें खासियत

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 May 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
Zen Admire Sense launched with Fingerprint Sensor at Rs 5999
Zen Admire Sense

    भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जेन ने अपने एडमायर सीरीज का नया फोन लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन का नाम जेन एडमायर सेंस रखा गया है। यह फोन दो कलर वेरियंट शैंपेन गोल्ड और ब्लू में उपलब्ध होगा। बता दें कि इससे पहले जेन ने हाल ही में जेन एडमायर जॉय को लॉन्च किया था जिसे शॉपक्लूज़ से एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदा जा सकता है।

    जेन एडमायर सेंस की कीमत और कमाल के फीचर्स

    Zen Admire Sense
    Zen Admire Sense

    इस फोन में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 480x854 पिक्सल है। फोन में 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड मार्शमैलो है। इस फोन के साथ एक दिक्कत ये है कि यह सिंगल सिम सपोर्ट फोन है। फोन में 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर है। कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा है। फोन में 2300mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा 4 जी वीओएलटीई और वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे फीचर दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    कैमरे की खासियत

    रियर कैमरे में विस्टोसो (Vistoso) नाम का एक फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप किसी भी टी-शर्ट और मग पर मनचाहा प्रिंट कर सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में फशिन (Fashin) फीचर दिया गया है जिसकी मदद से ऑनलाइन कपड़े की खरीददारी में मदद मिलेगी। साथ ही फोन में Niki AI नाम का प्री-इंस्टॉल ऐप मिलेगा जो मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, कैब और होटल बुकिंग में मदद करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें