iPhone 14: क्रैश डिटेक्शन चेक करने के लिए यूट्यूबर ने अपनी कार का एक्सीडेंट करवा दिया
TechRax नाम के एक यूट्यूबर ने Mercury Grand Marquis की एक कार को पूरी तरह से रिमोट कंट्रोल सेटअप के साथ तैयार की। उसके बाद उसमें iPhone 14 Pro को बांधकर क्रैश करवा दिया। कार में रिकॉर्डिंग के लिए GoPro कैमरा लगा हुआ था।

विस्तार
एपल ने हाल ही में iPhone 14 सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत चार नए आईफोन लॉन्च किए गए हैं। iPhone 14 सीरीज के साथ एपल ने दो बड़े फीचर दिए हैं जिनमें एक क्रैश डिटेक्शन है और दूसरा सैटेलाइट कनेक्टिविटी है। iPhone के फीचर्स को लेकर कोई किस हद तक जा सकता है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि एक यूट्यूबर ने iPhone 14 के क्रैश डिटेक्शन फीचर को टेस्ट करने के लिए अपनी कार का एक्सीटेंड करवा दिया है। यूट्यूबर ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।
TechRax नाम के एक यूट्यूबर ने Mercury Grand Marquis की एक कार को पूरी तरह से रिमोट कंट्रोल सेटअप के साथ तैयार की। उसके बाद उसमें iPhone 14 Pro को बांधकर क्रैश करवा दिया। कार में रिकॉर्डिंग के लिए GoPro कैमरा लगा हुआ था।
टेस्ट के दौरान क्रैश डिटेक्शन को नोटिफिकेशन TechRax को दो बार मिला यानी क्रैश डिटेक्शन टेस्ट में iPhone 14 Pro पास हो गया। दोनों बार यह फीचर 20 सेकेंड के लिए एक्टिव हुआ था और काउंटडाउन टाइमर भी चल रहा था। इस टेस्ट में कार को भी ठीक-ठाक नुकसान हुआ है। दूसरे क्रैश में कार के दोनों एयरबैग खुल गए थे।
Apple ने iPhone 14 सीरीज और एपल वॉच के साथ क्रैश डिटेक्शन दिया है और पहले के मुकाबले बेहतर जायरोस्कोप, नए जी-फोर्स एक्सेलिरोमीटर, माइक्रोफोन, बैरोमीटर, जीपीएस और एडवांस एल्गोरिद्म का दावा किया है। यह फीचर कार क्रैश के दौरान ऑटोमेटिक इमरजेंसी नंबर पर फोन लगा देते हैं और ऑडियो मैसेज भेजते हैं, हालांकि आप इस फीचर को अपनी कार में ना ही ट्राई करें तो बेहतर होगा।