धमाकेदार ऑफर: सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा 11,999 रुपये वाला यह स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 08 Sep 2018 11:57 AM IST
You have a chance to grab Honor 9N at Re.1 at Honor Store Flash Sale; Here’s How to Avail the Offer
Honor 9N for Just Re.1

    शाओमी की तरह ऑनर ने भी फ्लैश सेल का आयोजन करने जा रहा है। ऑनर के इस फ्लैश सेल में सिर्फ 1 रुपये में ऑनर 9एन स्मार्टफोन को खरीदने का मौका मिलेगा, जबकि इसकी कीमत 11,999 रुपये है। ऑनर की इस 1 रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन 11 सितंबर को दिन में 11.45 बजे होगा। 1 रुपये वाली सेल ऑनर 9एन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट के लिमिटेड स्टॉक के लिए है। इस सेल में कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प नहीं मिलेगा, सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। ऑनर 9एन के अलावा ऑनर 7एस, ऑनर प्ले जैसे फोन पर भी कई ऑफर्स मिलेंगे।

    1 रुपये में कैसे मिलेगा ऑनर 9एन?

    Honor 9N
    Honor 9N

    11 सितंबर को होने वाले इस फ्लैश सेल में शामिल होने के लिए सबसे पहले अभी से ही ऑनर इंडिया की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करके अपना अकाउंट बना लें। इसके बाद सेल वाले दिन 5 मिनट पहले ही लॉगिन कर लें। इसके बाद सेल के शुरू होते ही बॉय नाउ पर क्लिक करें और फोन को खरीदें। अगर आप भाग्यशाली निकले तो 1 रुपये में आपको ऑनर 9एन मिलेगा।

    ऑनर 9एन के अलावा ऑनर प्ले पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही मोबिक्विक से पेमेंटे करने पर 15 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। वहीं जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी डाटा मिल रहा है।

    हॉनर 9N की स्पेसिफिकेशन

    honor 9n
    honor 9n

    हॉनर 9N में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाईसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 GPU, 3GB/32GB और 4GB/128GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज कोे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोटो क्लिक करते समय आप बैकग्राउंड बदल सकेंगे। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-USB, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक दिया गया है।

    Honor 9N के 3Gb/32GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये, 4/64 जीबी वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 4/128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट के अलावा हॉनर के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें