हुवावे पी20 प्रो, पी20 लाइट, नोवा 3 और नोवा 3आई को सस्ते में खरीदने का मौका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 04 Sep 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
You can by Huawei P20 Pro, P20 Lite, Nova 3, Nova 3i with discount on Amazon India
Huawei P20, P20 Pro

    हुवावे ने भारत में दो दिन की सेल का आयोजन किया है। इस आयोजन के दौरान हुवावे के 4 लोकप्रिय स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। इस सेल का नाम कंपनी ने 'हुवावे स्मार्टफोन डील' रखा है। यह सेल 4 सितंबर से 5 सितंबर 2018 तक चलेगी। हुवावे स्मार्टफोन डील के तहत हुवावे पी20 प्रो, हुवावे पी20 लाइट, हुवावे नोवा 3 और हुवावे नोवा 3आई पर अमेजॉन इंडिया पर छूट मिल रही है। आइए जानते हैं इस डील के बारे में विस्तार से।

    सबसे पहले हुवावे पी20 प्रो पर 5,000 रुपये की छूट मिल रही है जिसमें एसबीआई कार्ड वालों का 5 फीसदी डिस्काउंट शामिल है। डिस्काउंट के बाद इस फोन की कीमत 59,999 रुपये है, जबकि इसकी असली कीमत 64,999 रुपये है। बता दें कि इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं।

    विज्ञापन

    हुवावे पी20 लाइट

    इस फोन को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 19,999 रुपये है। इस फोन के लिए भी एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नोवा 3

    इस फोन पर कोई खास ऑफर तो नहीं है लेकिन इसके साथ 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और जियो की ओर से 1,200 रुपये का कैशबैक व 100 जीबी डाटा मिलेगा।

    नोवा 3 आई

    अब आखिरी नोवा 3आई की बात करें तो इस फोन की कीमत 20,990 रुपये है लेकिन इसे 20,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ एसबीआई का ऑफर भी है। इस फोन पर जियो की ओर से 1,200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें