सिर्फ 825 रुपये में आपका हो सकता है रेडमी नोट 5 प्रो, खरीदने का आज है मौका

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और रेडमी नोट 5 आज यानी शुक्रवार एक बार फिर से सेल के लिए हैं। दोनों फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और MI.COM से फ्लैश सेल में खरीदा जा सकेगा। दोनों फोन की अपनी-अपनी खासियतें हैं। नोट 5 प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया आईफोन X जैसा डुअल कैमरा सेटअप है। साथ ही Redmi Note 5 Pro दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन में जिसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं इस फोन में एलईडी लाइट के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।बता दें कि इन दोनों फोन को आप सिर्फ 825 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैैसे।
Redmi Note 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

दोनों फोन को ईएमआई के जरिए सिर्फ 825 रुपये में खरीदा जा सकता है और इसके बाद अगले 24 महीने तक आपको हर महीने 825 रुपये देने होंगे। तो अगर इस समय आपके पास पैसे नहीं हैं तो आप ईएमआई का सहारा ले सकते हैं।
Redmi Note 5 में डुअल सिम सपोर्ट, 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टकोर 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट और 3.0 ब्यूटिफिकेशन है। रेडमी नोट 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये होगी। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा जो कि फोन के बॉक्स में ही होगा। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।
रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी। इस फोन में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।
इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये होगी।रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।