Yamaha YH-E500A Review: क्या 12 हजार रुपये में यह एक बेस्ट ANC हेडफोन है?

यामाहा ने भारतीय बाजार में अपने नए वायरलेस हेडफोन Yamaha YH-E500A को लॉन्च किया है। Yamaha YH-E500A एक ओवर द हेड हेडफोन है जिसके साथ वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है। Yamaha YH-E500A के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है। इसकी बैटरी को लेकर 38 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Yamaha YH-E500A को वायर (ऑक्स) के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए इसमें 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी दिया गया है। Yamaha YH-E500A की MRP 14,800 रुपये है लेकिन अमेजन इंडिया से इसे 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है Yamaha YH-E500A?

Yamaha YH-E500A Review: स्पेसिफिकेशन
Yamaha YH-E500A की बॉडी प्लास्टिक की है और ईयरकप सिलिकॉन के हैं। Yamaha YH-E500A में 40एमएम का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है और इसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz-20kHz है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ V5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें SBC, AAC, Qualcomm aptX, Qualcomm aptX HD जैसे कोडेक का सपोर्ट है। बैटरी को लेकर 38 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है और चार्जिंग टाइम 3.5 घंटा है।

इसके साथ खासतौर पर लिसनिंग केयर भी दिया गया है जिसे आप Headphones Controller एप के जरिए ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इसमें ANC भी मिलता है। हेडफोन के साथ गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट है। इसके साथ बॉक्स में कैरी बैग, यूएसबी टाईप-सी केबल और एक 3.5mm से 3.5mm केबल मिलेगा। इसका मुकाबला kullcandy Crusher ANC से है जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।

Yamaha YH-E500A Review: डिजाइन
यामाहा के इस हेडफोन की बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। अच्छे मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। फिटिंग इसकी थोड़ी टाइट है। ऐसे में लंबे समय तक इस्तेमाल करने में थोड़ा सा दर्द आपको महसूस हो सकता है। हेडफोन को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट (बड़ा-छोटा) किया जा सकता है। दोनोंं ईयरकप पर सॉफ्ट रेक्सिन का इस्तेमाल हुआ है। दोनों ईयरकप पर लोग मिलेगा। सभी बटन राइट वाले ईयरकप के साथ दिए गए हैं। लेफ्ट में सिर्फ 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। Yamaha YH-E500A का कुल वजन 200 ग्राम है। दोनोंं ईयरकप 180 डिग्री तक मुड़ जाते हैं। आप इसे फोल्ड नहीं कर सकते। राइट वाले ईयरकप में टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट, वॉल्यूम बटन, पावर बटन और ANC बटन दिए गए हैं। कलर्स के लिए सिर्फ ब्लैक का विकल्प मिलता है।