Xiaomi TV Stick 4K: नॉर्मल टीवी को SmartTV बना देगा यह छोटा सा डिवाइस, 4,999 रुपये में मिलते हैं कई फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 14 Feb 2023 05:57 PM IST
सार

नई टीवी स्टिक को डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी विजन और 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। Xiaomi TV Stick 4K में क्वाड कोर कॉर्टेक्स ए35 प्रोसेसर और ड्यूल बैंड वाई-फाई का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi TV Stick 4K launched in India at rs 4999 know specifications and features
Xiaomi TV Stick 4K - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने मंगलवार को भारत में अपने नए स्मार्ट डिवाइस Xiaomi TV Stick 4K को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टीवी स्टिक का टीजर हाल ही में जारी किया था। नई टीवी स्टिक को डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी विजन और 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। Xiaomi TV Stick 4K में क्वाड कोर कॉर्टेक्स ए35 प्रोसेसर और ड्यूल बैंड वाई-फाई का सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं टीवी स्टिक की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Xiaomi TV Stick 4K की कीमत

    नई शाओमी टीवी स्टिक को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 4,999 रुपये यानी कि करीबन 60 यूएस डॉलर रखी गई है। डिवाइस को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से 20 फरवरी से खरीदा जा सकता है।

    Xiaomi TV Stick 4K की स्पेसिफिकेशन

    शाओमी टीवी स्टिक को क्वाड-कोर Cortex A35 प्रोसेसर और ARM Mali-G31 MP2 जीपीयू से लैस किया गया है। इसके साथ 2 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज मिलती है। टीवी स्टिक को भारत में Android TV 11 ओएस पर पेश किया गया है। Xiaomi TV स्टिक 4K में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे कई प्रीइंस्टॉल्ड एप मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2, डुअल-बैंड वाई-फाई, एचडीएमआई और क्रोमकास्ट का सपोर्ट दिया गया है।

    ये भी पढ़ें: OnePlus Nord 3: कॉम्पैक्ट साइज और एमोलेड डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा फोन, मिलेगी 12GB रैम और फ्लैगशिप प्रोसेसर

    अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके साथ डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस एचडी का भी सपोर्ट मिलता है। सबसे खास बात यह है कि इस टीवी स्टिक में 4K रिजॉल्यूशन वाली वीडियो को भी देखा जा सकता है। टीवी के साथ वॉयर कमांड वाला रिमोट मिलता है। रिमोट में कई शॉर्टकट बटन का सपोर्ट दिया गया है। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी + हॉटस्टार जैसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए भी शॉर्टकट हैं।

    और पढ़ें...