Xiaomi ने एक साथ लॉन्च किए तीन स्मार्ट टीवी, 4K रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगी 120Hz की रिफ्रेश रेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Jul 2022 11:15 AM IST
सार

टीवी के साथ HDR10, Dolby Vision, MEMC, ALLM और AMD's FreeSync प्रीमियम का सपोर्ट मिलेगा। टीवी के साथ 25W का स्पीकर मिलेगी जिसके साथ Dolby Atmos का भी सपोर्ट होगा। सभी टीवी के साथ एंड्रॉयड 11 मिलेगा।

विज्ञापन
Xiaomi TV ES Pro series launched in 55Inch 65 Inch and 75 Inch size with 4K 120Hz Displays
Xiaomi TV ES Pro series - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    Xiaomi ने अपनी 2022 TV ES Pro सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक साथ तीन 4K LED TV लॉन्च किए हैं। Xiaomi के इन टीवी को 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच साइज में लॉन्च किया गया है। Xiaomi ने सभी टीवी को चीन में लॉन्च किया है और भारत में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है। इन टीवी के साथ 4के रिजॉल्यूशन मिलेगा। इसके अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी।

    Xiaomi TV ES Pro 55 इंच की कीमत 3,599 चीनी युआन यानी करीब 42,500 रुपये है,वहीं Xiaomi TV ES Pro 65 इंच की कीमत 4,599 चीनी युआन यानी करीब 54,300 रुपये और Xiaomi TV ES Pro 75 इंच की कीमत 7,499 युआन यानी करीब 88,500 रुपये है।

    विज्ञापन

    Xiaomi TV ES Pro सीरीज के इन तीनों टीवी के साथ 4K (3840X2160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलेगा। इसके अलावा डिस्प्ले के साथ एलईडी बैकलाइटिंग भी मिलेगी और 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल मिलेगा। Xiaomi के इन सभी टीवी में मीडियाटेक 9617 प्रोसेसर मिलेगा जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ARM Cortex-A73 CPU भी मिलेगा। ग्राफिक्स के लिए टीवी में ARM Mali-G52 MC1 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Xiaomi के इन तीनों टीवी में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। टीवी के साथ वॉयस कंट्रोल के लिए माइक्रोफोन भी दिया गया है। सभी टीवी के साथ बेजललेस डिजाइन मिलेगी और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 700 निट्स होगी।

    टीवी के साथ HDR10, Dolby Vision, MEMC, ALLM और AMD's FreeSync प्रीमियम का सपोर्ट मिलेगा। टीवी के साथ 25W का स्पीकर मिलेगी जिसके साथ Dolby Atmos का भी सपोर्ट होगा। सभी टीवी के साथ एंड्रॉयड 11 मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें