यह कंपनी जल्द ही लॉन्च करने वाली 64MP कैमरे वाला स्मार्टफोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 20 Jun 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi to launch Redmi Phone With 64-Megapixel Camera says report
Redmi - फोटो : GSMArena

    अभी तक बाजार में 48 मेगापिक्सल कैमरे का ट्रेंड चल रहा है लेकिन जल्द ही बाजार में 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में अपने ब्रांड रेडमी के तहत रेडमी नोट 7 सीरीज को 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया है, वहीं अब खबर है कि कंपनी रेडमी का नया फोन 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च करने वाली है।

    वैसे रेडमी के फोन में 64 मेगापिक्सल कैमरे की खबर पहले से ही थी लेकिन अब एमआईयूआई कैमरा एप के अल्ट्रा पिक्सल मोड सामने आने के बाद इसकी पुष्टि भी हो रही है। बताया जा रहा है कि 64 मेगापिक्सल के सेंसर में ट्रेट्रासेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इस तकनीक में 4 पिक्सल को मर्ज करके एक 16 मेगापिक्सल बनता है।

    विज्ञापन

    XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में इसका 64 मेगापिक्सल कैमरे के वाटरमार्क का वाले फोटो के भी सामने आने का दावा किया गया है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि 64 मेगापिक्सल वाले फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही सैमसंग ने 64 मेगापिक्सल का सेंसर लॉन्च किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रेडमी के 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन में सैमसंग का ही सेंसर होगा, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। वैसे शाओमी के अलावा खबर है कि सैमसंग भी गैलेक्सी ए सीरीज के तहत 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करने वाली है। सैमसंग के इस अपकमिंग मॉडल का नाम गैलेक्सी ए70 बताया जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें