Xiaomi का स्मार्ट स्टैंड फैन भारत में लॉन्च, बोलते ही चलने लगेगा
Xiaomi Standing Fan 2 को उनलोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो एक ऐसे फैन की तलाश में हैं जो बिलकुल भी शोर ना करे।

विस्तार
शाओमी ने तमाम स्मार्ट प्रोडक्ट के बीच अपने नए स्टैंड फैन Xiaomi Standing Fan 2 को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Standing Fan 2 को उनलोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो एक ऐसे फैन की तलाश में हैं जो बिलकुल भी शोर ना करे। Xiaomi Standing Fan 2 एक स्मार्ट फैन है जिसे आप फोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ 100 स्पीड लेवल मिलेंगे। शाओमी के इस फैन के साथ वॉयस कंट्रोल दिया गया है तो आप इसे बोलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं।
Xiaomi के इस फैन में 7+5 ब्लेड हैं। इस पंखे को आप Mi Home एप से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट दोनों का सपोर्ट दिया गया है। इसमें BLDC कॉपर वायर मोटर दिया गया है और डुअल फैन ब्लेड भी है।
Xiaomi Standing Fan 2, 140 डिग्री होरिजॉन्टल और 39 डिग्री वर्टिकल एरिया को कवर कर सकता है। इसमें 14 मीटर का रोटेशन भी है। शाओमी का यह पंखा महज तीन किलोग्राम का है और इसे आप किसी बैग में लेकर कहीं आ जा भी सकते हैं। छह स्टेप में आप इसे असेंबल कर सकते हैं। Xiaomi Smart Standing Fan 2 की कीमत 6,999 रुपये है, हालांकि 11 जुलाई से 18 जुलाई के बीच आप इसे 1,000 रुपये छूट के साथ 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं।