शाओमी ला रही है 430W का साउंडबार, घर बन जाएगा थिएटर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Nov 2021 09:52 AM IST
सार

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Soundbar 3.1ch को लेकर कई सारे ट्वीट किए हैं। इन ट्वीट से साउंडबार के कई सारे फीचर्स की जानकारी मिली है। ट्वीट से साउंडबार की डिजाइन के बारे में भी जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Xiaomi Soundbar 3.1ch Teased to Will Come With Wireless Subwoofer, 430W Output
Soundbar 3.1ch - फोटो : twitter/xiaomi

    विस्तार

    Xiaomi Soundbar 3.1ch जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है, लेकिन उससे पहले इसके कुछ खास फीचर्स लीक हो गए हैं। Soundbar 3.1ch को लेकर खबर है कि इसमें वनटच NFC पेयरिंग होगी और इसका मैक्सिमम आउटपुट 430W का होगा। इसके अलावा शाओमी के इस साउंडबार में डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ वायरलेस सबवूफर का भी सपोर्ट होगा। शाओमी ने साल 2019 में भारत में अपना साउंडबार Mi Soundbar के तौर पर लॉन्च किया था।

    Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Soundbar 3.1ch को लेकर कई सारे ट्वीट किए हैं। इन ट्वीट से साउंडबार के कई सारे फीचर्स की जानकारी मिली है। ट्वीट से साउंडबार की डिजाइन के बारे में भी जानकारी मिली है। Soundbar 3.1ch को ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    इसके अलावा शाओमी के इस लेटेस्ट साउंडबार में स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले मिलेगी जो कि फ्रंट में होगी। फ्रंट में ही एक पावर बटन होगा। इस साउंडबार के साथ DTS वर्चुअल एक्स साउंड का भी सपोर्ट मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि Soundbar 3.1ch को वॉल माउंट के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Soundbar 3.1ch की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। आपको याद दिला दें कि Mi Soundbar को भारत में 2019 में 4,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसमें 20mm को दो डोम स्पीकर और 2.5 इंच के दो वूफर हैं। इसमें आठ ड्राइवर्स हैं। इसमें दो ट्वीटर्स भी हैं और हेवी बास के लिए चार पैसिव रेडिएटर्स हैं।

    Mi Soundbar में ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3.5mm का जैक भी है। इसके साथ रिमोट का सपोर्ट नहीं है, हालांकि उम्मीद की जा रही है कि नए साउंडबार को रिमोट के साथ पेश किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें