108 मेगापिक्सल हुआ पुराना, शाओमी जल्द लॉन्च करेगी 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Apr 2021 11:11 AM IST
सार

लीक के मुताबिक 200 मेगापिक्सल ISOCELL में पिक्सल की साइज 0.64 माइक्रोन है।

विज्ञापन
Xiaomi smartphone with a whopping 200MP camera sensor be in the works
Mi 11 Ultra for demo - फोटो : mi.com

    विस्तार

    108 मेगापिक्सल वाला लेंस अब स्मार्टफोन में पुराना हो गया है। Xiaomi अब एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। एक नई लीक रिपोर्ट में इसका दावा किया जा रहा है, हालांकि शाओमी की ओर से इस संबंध में कोई पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

    लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शाओमी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा जो कि सैमसंग का होगा। कुछ दिन पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि Samsung Galaxy S22 को भी 200 मेगापिक्सल सेंसर के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Xiaomi ने हाल ही में Mi 11 Ultra को लॉन्च किया है जिसमें 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शाओमी के 200 मेगापिक्सल वाले कैमरे के बारे में जानकारी दी है। आईटीहोम की एक अन्य रिपोर्ट में भी कहा गया है कि शाओमी का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन जल्द लॉन्च होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस सेंसर के बारे में पूरी जानकारी अभी तक तो नहीं मिली है लेकिन एक लीक के मुताबिक 200 मेगापिक्सल ISOCELL में पिक्सल की साइज 0.64 माइक्रोन है। एक अन्य रिपोर्ट में पिक्सल की साइज 1.28 माइक्रोन बताई गई है।

    बता दें कि शाओमी ने हाल ही में एमआई 11 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं जिनमें Mi 11 Ultra, Mi 11X और Mi 11X Pro शामिल हैं। Mi 11 Ultra एमआई 11 सीरीज का पहला फोन है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। तीनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Mi 11 Ultra की कीमत 69,990 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें