Smarter Living 2022: Mi TV 5X, Mi Band 6 और Mi Notebook होंगे लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Aug 2021 04:37 PM IST
सार

Mi TV 5X को लॉन्च किया जाएगा जो कि Mi TV 4X का अपग्रेडेड वर्जन है। फिलहाल बाजार में Mi TV 4X, 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच मॉडल में उपलब्ध है। Mi TV 5X के साथ नैरो बेजल और मेटल फिनिश मिलेगा।

विज्ञापन
Xiaomi Smarter Living 2022 Mi TV 5X Mi Band 6 and Mi Notebook Confirmed to Launch on August 26
Smarter Living 2022 - फोटो : mi.com

    विस्तार

    शाओमी का स्मार्टर लिविंग 2020 इवेंट भारत में 26 अगस्त को होने जा रहा है। शाओमी के इस इवेंट में एक साथ कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं। इस इवेंट में Mi TV 5X को लॉन्च किया जाएगा जो कि Mi TV 4X का अपग्रेडेड वर्जन है। फिलहाल बाजार में Mi TV 4X, 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच मॉडल में उपलब्ध है। Mi TV 5X के साथ नैरो बेजल और मेटल फिनिश मिलेगा।

    शाओमी के स्मार्टर लिविंग इवेंट का आयोजन 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा। इस इवेंट में टीवी के अलावा Mi Band 6 और Mi Notebook भी लॉन्च होंगे। शाओमी ने भी अपने इस इवेंट के बारे में ट्वीट करके आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट पर इवेंट पेज भी लाइव हो गया है।

    विज्ञापन

    शाओमी इंडिया ने ट्वीट करके कहा है कि Mi Band 6 में SPO2 ट्रैकिंग मिलेगी और साथ ही 30 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इसके अलावा Mi Note Book एयरस्पेस ग्रेड सीरीज 6 एल्यूमीनियम एलॉय बॉडी के साथ लॉन्च किया जाएगा। नोटबुक का लुक प्रीमियम है, हालांकि आधिकारिक तौर पर एमआई नोटबुक का नाम तो कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि इसके फीचर्स RedmiBook Pro 15 जैसे ही होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mi Band 6 का लुक काफी हद तक Mi Band 5 जैसी होगा, हालांकि थोड़ी बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। Mi Band 6 में 1.56 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसके साथ 450 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। डिस्प्ले पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग होगी। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिलेगी। Mi Band 6 में 125mAh की बैटरी मिलेगी जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें