Xiaomi Smart TV A सीरीज भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 14,999 रुपये, जानें फीचर्स
Xiaomi Smart TV A सीरीज के टीवी में 1.5GB रैम के साथ 8GB स्टोरेज है। टीवी के साथ मेटालिक डिजाइन मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए शाओमी के इन टीवी में डुअल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ v5.0 के अलावा दो HDMI पोर्ट, एक ARC, एक ALLM, दो USB 2.0, AV और हेडफोन जैक है।

विस्तार
शाओमी ने अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज Xiaomi Smart TV A भारत में पेश की है। Xiaomi Smart TV A सीरीज के तहत तीन साइज में टीवी पेश किए गए हैं जिनमें 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच के टीवी शामिल हैं। इन टीवी के साथ शाओमी का विविद पिक्चर इंजन और 20 वॉट का स्पीकर दिया गया है जिसके साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS वर्चुअल एक्स का सपोर्ट है।
Xiaomi Smart TV A सीरीज की शुरुआत कीमत 14,999 रुपये है यानी इस कीमत में 32 इंच वाला टीवी मिलेगा, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 40 इंच वाले टीवी की कीमत 22,999 रुपये और 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। टीवी को 25 जुलाई से फ्लिपकार्ट और शाओमी के स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
Xiaomi Smart TV 32A, Xiaomi Smart TV 40A और Xiaomi Smart TV 43A तीनों टीवी के साथ Google TV मिलेगा जिसके साथ Patchwall UI होगा। टीवी में इनबिल्ट क्रोमकास्ट मिलेगा. इसके अलावा आप अपने फोन को भी टीवी से कनेक्ट कर सकेंगे।
- बदल गया Twitter का नाम: अब चिड़िया की जगह दिखेगा X, एलन मस्क ने की नए नाम की घोषणा
- 31 जुलाई को Jio करेगा धमाका, लॉन्च होगा सबसे सस्ता लैपटॉप, यहां जानें फीचर्स
- ले सकेंगे अपनी पसंद का VIP नंबर, जान लें तरीका
- Cyber Alert: रैनसमवेयर 'अकीरा' के हमले को लेकर CERT-In ने जारी की चेतावनी, इन सिस्टम को बना सकता है निशाना