Xiaomi Smart TV 5A की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Apr 2022 04:29 PM IST
सार

Xiaomi Smart TV 5A के सभी साइज के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि टीवी को 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच साइज में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि नए टीवी की डिजाइन Horizon Edition टीवी की तरह होगी।

विज्ञापन
Xiaomi Smart TV 5A confirmed to launch in India on 27th April 2022
Xiaomi Smart TV 5A - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Xiaomi ने भारतीय बाजार में Xiaomi Smart TV 5A की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। नया टीवी Mi TV 4A सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसे 27 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi TV 5A को कई सारे साइज में पेश किया जाएगा। Xiaomi Smart TV 5A के लिए कंपनी की साइट पर टीजर पेज भी लाइव हो गया है। टीजर में दावा किया जा रहा है कि Xiaomi Smart TV 5A के साथ कंप्लीट इंटरटेनमेंट एक्सपेरियंस मिलेगा और बेजललेस डिस्प्ले मिलेगी।

    Xiaomi ने अभी तक Xiaomi Smart TV 5A के सभी साइज के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि टीवी को 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच साइज में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि नए टीवी की डिजाइन Horizon Edition टीवी की तरह होगी।

    विज्ञापन

    स्मार्ट टीवी के अलावा Xiaomi इस इवेंट में Xiaomi 12 Pro और Xiaomi Pad 5 को भी लॉन्च करेगी। Xiaomi 12 Pro कंपनी का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 4600mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ 120W की फास्ट चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग के साथ 10W की रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 6.73 इंच की 2K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वहीं Xiaomi Pad 5 को 11 इंच की WQXGA डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ डॉल्बी विजन, HDR10 और TrueTone जैसे फीचर्स मिलेंगे। Xiaomi Pad 5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। टैब में चार स्पीकर मिलेंगे और सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें