लॉन्चिंग से पहले Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की कीमत लीक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 14 Feb 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi set to launch Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro TV in India
Xiaomi Redmi Note 5

    भारत में पूरी तरह से पैठ बना चुकी और स्मार्टफोन के मामले में नंबर 1 कंपनी शाओमी आज भारत में तीन धमाके करने वाली है। बुधवार को कंपनी नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपने दो कम कीमत वाले स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Redmi Note 5 प्रो के साथ टीवी भी लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि Redmi Note 5 प्रो में आईफोन X जैसा कैमरा सेटअप है, वहीं Redmi Note 5 को लेकर खबर है कि इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। लॉन्चिंग इवेंट को 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से Xiaomi India के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

    शाओमी के रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत लॉन्चिंग से ठीक पहले लीक हो गई है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी नोट 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये होगी। वहीं Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये होगी।

    विज्ञापन

    Redmi Note 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Note 5
    Xiaomi Redmi Note 5

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजललेस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर मिलेगा और यह फोन 3GB/4GB रैम व 32GB/64GB के स्टोरेज वेरियंट में आएगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्स का होगा। फोन में 4100mAh की बैटरी हो सकती है। वैसे तो कंपनी ने शाओमी रेडमी नोट 5 की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है लेकिन बताया जा रहा है कि इस फोन की कीमत करीब 15,400 रुपये हो सकती है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें