7 मार्च को भारत में लॉन्च होगा 43 इंच का Xiaomi Mi LED Smart TV

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 05 Mar 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Set to launch Mi TV 4C in India on 7th March, Know price and specifications
Mi TV 4C

    55 इंच का Mi TV 4 भारत में लॉन्च करने के बाद शाओमी अब भारत में नया बजट टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। शाओमी 7 मार्च 2018 को भारत में एमआई टीवी 4सी लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसे अपनी साइट पर भी लिस्ट कर दिया था लेकिन अब प्राइस के साथ लिस्टिंग हटा दी गई है।

    Xiaomi Mi TV 4C की स्पेसिफिकेशन

    Mi TV 4C को कंपनी ने पिछले साल चीन में पेश किया था। एमआई टीवी 4ए इसी का अपग्रेड वर्जन है। Mi TV 4C में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। भारत में इसकी कीमत 27,999 रुपये हो सकती है। इस टीवी में फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल होगा।

    विज्ञापन

    इस टीवी में भी बेजल काफी कम होगा और यह 9mm पतला होगा। Mi TV 4C में 1.5GHz का क्वॉडकोर Amlogic T962 Cortex-A53 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-T450 GPU, Wi-Fi (802.11ac), ब्लूटूथ 4.0, डॉल्वी ऑडियो के साथ 8W के दो स्पीकर और एंड्रॉयड का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें