Republic Day Sale: स्मार्टफोन पर 40% की छूट, छह हजार में 24 इंच का LED टीवी, सभी ऑफर जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Jan 2023 11:08 AM IST
Xiaomi Republic Day Sale Discounts on smartphones tablets tv and more
republic day sale 2023 - फोटो : अमर उजाला

    अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों वेबसाइट पर रिपब्लिक डे सेल (Republic Day Sale) चल रही है। इस सेल के लिए तमाम मोबाइल, लैपटॉप और गैजेट कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट पर ऑफर का एलान किया है जो कि 20 जनवरी तक चलेगी। शाओमी से लेकर नथिंग और आईकू तक के फोन इस सेल में सस्ते में मिल रहे हैं। इसके अलावा MSI के गेमिंग लैपटॉप को भी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स की बात करें तो Ptron के कई सारे ऑडियो प्रोडक्ट और ईयरबड्स पर छूट मिल रही है। अमेजन की सेल अमेजन ने दावा किया है कि Republic Day Sale सेल में स्मार्टफोन पर 40 फीसदी की छूट मिलेगी। आइए जानते हैं सभी ऑफर के बारे में...

    Nothing Phone 1
    Nothing Phone 1 - फोटो : Nothing

    Nothing Phone 1

    कंपनी ने हाल ही में Nothing Phone 1 को बेस्टसेलिंग प्रोडक्ट घोषित किया है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Nothing Phone 1 को 25,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन को 32,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। इस छूट के अलावा कई सारे बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे। Nothing Ear (stick) को भी 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    iQOO Z6 Lite 5G
    iQOO Z6 Lite 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    iQoo के फोन पर मिलने वाले ऑफर

    iQoo Z6 Lite के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज को 11,479 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा, जबकि इसकी कीमत 13,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को चार्जर के साथ 14,749 रुपये और बिना चार्जर 14,249 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अमेजन की रिपब्लिक डे सेल में iQoo 9 Pro पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। कंपनी की प्रेस रिलीज के मुताबिक इस फोन के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 7,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। इसके 12 जीबी रैम वेरियंट पर भी सात हजार रुपये की छूट मिल रही है। कंपनी के अन्य फोन पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।

    और पढ़ें...