Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max, Redmi Note 9: रेडमी के कई फोन पर मिल रही भारी छूट
Redmi Note 9 Pro Max पर फिलहाल 2,000 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद इसकी कीमत 14,999 रुपये से घटकर 16,999 रुपये हो गई है। वहीं Redmi Note 9 Pro (4GB+128GB) पर भी 2,000 रुपये की छूट मिल रही है।

विस्तार
Xiaomi इंडिया ने रेडमी सीरीज के कई स्मार्टफोन को एक साथ सस्ता कर दिया है। भारत में रेडमी नोट 10 सीरीज की बिक्री शुरू हो गई है और इसी के साथ रेडमी नोट 9 सीरीज के तीन फोन 2,000 रुपये सस्ते में मिल रहे हैं। Redmi Note 9 Pro Max, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9, Redmi 9i और Redmi 9 Prime को अब 2,000 रुपये तक की कटौती के साथ अमेजन इंडिया और एमआई के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 9 Pro Max पर फिलहाल 2,000 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद इसकी कीमत 14,999 रुपये से घटकर 16,999 रुपये हो गई है। वहीं Redmi Note 9 Pro (4GB+128GB) पर भी 2,000 रुपये की छूट मिल रही है।
इसके अलावा Redmi Note 9 Pro Max (6GB+128GB), Redmi Note 9 Pro (4GB+64GB), Redmi Note 9 (6GB+128GB) और (4GB+64GB) and Redmi 9 Prime (4GB+128GB) पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं Redmi Note 9 (4GB+128GB), Redmi 9 Prime (4GB+64) और Redmi 9i (4GB + 64GB) को 500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
रेडमी नोट 9 की स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का पंचहोल डिस्प्ले है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं, दूसरी तरफ फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
रेडमी नोट 9 प्रो की स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का पंचहोल डिस्प्ले है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं, दूसरी तरफ फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।