शाओमी के लेटेस्ट Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स
रेडमी नोट 9 प्रो की आज है फ्लैश सेलएयरटेल की तरफ से मिलेगा डबल डाटा ऑफरशुरुआती कीमत है 13,999 रुपये

विस्तार
शाओमी (Xiaomi) के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो (Redmi Note 9 Pro) की आज फ्लैश सेल है। ग्राहकों को इस सेल में रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर नो कॉस्ट ईएमआई के साथ एयरटेल की तरफ से खास ऑफर मिलेगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए गए कंटेंमेंट जोन में नहीं होगी। तो आइए जानते हैं रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन की कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से...
कंपनी ने रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। इस स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 13,999 रुपये और 16,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की सेल कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर शुरू हो गई है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर एयरटेल की तरफ से डबल डाटा ऑफर मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है।
शाओमी रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन में 6.67 इंच का पंचहोल डिस्प्ले है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।