शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो खरीदने के लिए इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 10 Aug 2018 12:49 PM IST
Xiaomi Redmi Note 5 Pro Goes on OPEN Sale via Flipkart, Mi.com in Big Freedom Sale
Xiaomi Redmi Note 5 Pro

    शाओमी का सबसे ज्यादा मांग वाला रेडमी नोट 5 आमतौर पर फ्लैश सेल में फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से बिकता है लेकिन अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट पर आज यानि 10 अगस्त से चल रही बिग फ्रीडम सेल में इस फोन को बिना फ्लैश सेल के खरीदा जा सकता है।

    फ्लिपकार्ट की यह सेल 12 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में आपको रेडमी नोट 5 प्रो का 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाला दोनों वेरियंट मिलेगा। इसके अलावा रेडमी 5ए और एमआई स्मार्ट टीवी को ओपन सेल में खरीदा जा सकता है। हालांकि खबर लिखे जाने तक रेडमी 5ए आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

    रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।

    इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें