Redmi Note 5 Pro को फेस अनलॉक के लिए मिला अपडेट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 23 Feb 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi RedMi Note 5 Pro gets update for Face Unlock Feature
Redmi Note 5 Pro

    शाओमी के हाल ही में भारत में लॉन्च हुए रेडमी नोट 5 प्रो के लिए कंपनी ने अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद फोन में फेस अनलॉक फीचर काम करने लगेगा। शाओमी ने 14 फरवरी 2018 को फोन के लॉन्चिंग के दौरान ही बताया था कि मार्च के अंत तक फेस अनलॉक के लिए अपडेट रिलीज किया जाएगा, लेकिन कंपनी ने इसमें देरी ना करते हुए अपडेट जारी कर दिया है। इसकी जानकारी Xiaomi के प्रोडक्ट पीआरClinton Jeff ने ट्वीटकरके दी है। फेस अनलॉक को लेकर शाओमी का दावा है कि यह फोन में दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर से तेज है। बता दें कि बीते गुरुवार को शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की पहली फ्लैस सेल थी। सेल के बाद कंपनी ने दावा किया है कि महज 3 मिनट में रेडमी नोट 5 प्रो के 3 लाख यूनिट्स बिके हैं।

    Redmi Note 5 Pro को फेस अनलॉक के लिए मिला अपडेट

    शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Note 5 PRO
    Xiaomi Redmi Note 5 PRO

    इस फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी। इस फोन में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये होगी। रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसकी शर्तें जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें