सस्ते में मिल रहे हैं शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और एमआई ए2, यहां मिलेगा ऑफर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 13 Sep 2018 11:48 AM IST
Xiaomi Redmi Note 5 Pro and Mi A2 available with 10 percent discount, know the offer
Redmi Note 5 Pro

    शाओमी के दो नए और शानदार कैमरे वाले स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और एमआई ए2 को 10 फीसदी की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। वैसे आमतौर पर शाओमी के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट नहीं मिलता है लेकिन Tata Cliq एमआई ए2 और नोट 5 प्रो पर 10 प्रतिशत का कैशबैक दे रहा है। इसके लिए आपको एचडीएफसी के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अधिकतम 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरियंट पर उपलब्ध है जिनकी कीमतें छूट के बाद क्रमशः 14,948 और 17,499 रुपये हैं। वहीं एमआई ए2 को 17,499 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। यह ऑफर 14 सितंबर 2018 तक ही है।

    शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Note 5 Pro
    Xiaomi Redmi Note 5 Pro

    रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे। इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    शाओमी  एमआई ए2 की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Mi A2
    Xiaomi Mi A2

    एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि एमआई ए1 में 625 प्रोसेसर था। फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है और जल्द ही यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध होगा।

    एमआई ए2 का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन के साथ बैक कवर भी फ्री में मिलेगा। इस फोन के साथ ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इस फोन में भी एंड्रॉयड वन मिलेगा।

    फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3010mAh की बैटरी है। कैमरे की खासियतों की बात करें तो कंपनी ने पहली बार अपने किसी फोन में लेंस चयन का विकल्प दिया है यानि आप फोटो क्लिक करते समय रियर पर मौजूद डुअल लेंस में से पहले या दूसरे किसी भी लेंस का चयन कर सकते हैं। एमआई ए2 के कैमरे को कंपनी ने वनप्लस 6 और आईफोन x से बेहतर बताया है।

    एमआई ए2 की कीमत

    एमआई ए2 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 4.5TB डाटा मिल रहा है। इसके अलावा फोन के साथ एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें